कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण : रीवा में सबसे पहले सांसद जनार्दन मिश्रा ने लिया वैक्सीन का शॉट

रीवा। देश भर में सोमवार से कोरोना के टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। उसी के तहत रीवा के सभी वैक्सीनेंशन केंद्रो में सुबह से ही टीकाकरण की शुरूआत की गई।

Update: 2021-03-01 16:01 GMT

रीवा। देश भर में सोमवार से कोरोना के टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। उसी के तहत रीवा के सभी वैक्सीनेंशन केंद्रो में सुबह से ही टीकाकरण की शुरूआत की गई।

शहर के कुशाभाउ ठाकरे जिला अस्पताल में सबसे पहले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने वैक्सीन का शॉट लिया। इस दौरान सीएमएचओं सहित टीकाकरण से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

बीमारी से लड़ने हुआ अब फिट

वैक्सीन का शॉट लगवाने के बाद सांसद श्री मिश्रा ने कहां कि कोरोना का वैक्सीन लग जाने के बाद बीमारी से लड़ने के लिये अब फिट हो गया हूं तथा पहले से ज्यादा राहत महसूस कर रहा हूं। बीमारी को लेकर मन में हमेशा चिंता बनी रहती थी। वह दूर हो गई है और बीमारी से लड़ने की छमता बढ़ गई है। 

उन्होने कहां कि अपनी बारी आने पर सभी वैक्सीन लगवाये और किसी भी तरह के भ्रम में न रहें। सांसद का कहना था कि इंजेक्शन उन्हे कब लग गया यह पता ही नही चला। इसके लिये स्टाप धन्यवाद का पात्र है।

60 वर्ष से ज्यादा वालों को लग रहा टीका

शासन की तय गाइड लाइन के तहत प्रथम चरण में फ्रांट लाइन वर्कर को कोरोना का टीका लगाया गया था। यह कार्य पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण में 60 वर्ष से ज्यादा के आयु वालों को टीका लगाने का काम शुरू किया गया है। जिसमें सांसद सहित अन्य सभी टीका लगवां रहे है।

बनाये गये है 14 वैक्सीनेंशन केन्द्र

जानकारी के तहत जिले में मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल सहित 14 स्थानों पर कोरोना का टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। इसके साथ ही प्राइवेट अस्पतलों में ढाई सौ रूपये शुल्क जमा करके कोरोना वैक्सीन लगाये जाने की व्यवस्था बनाई गई है। जिससे ज्यादा-से-ज्यादा लोग दवा लगवा सकें।
 

Similar News