रीवाः पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर अक्रोशित रहे परिजन, अस्पताल में तैनात रही पुलिस
रीवा। शहर के सुभाष तिराहे पर बाइक सबार विवेक शुक्ला एंव अभिषेक शुक्ला के घायल होने के बाद उसे इ्र्रलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घायलों के परिजन घटना की जानकारी लगने के बाद अस्पताल पहुचे और पुलिस पर मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुये अस्पताल में आक्रोषित हो गये। बढ़ते हंगामें को देखते हुये पुलिस बल अस्पताल में तैनात किया गया।

घायल का आरोप पुलिस ने की मारपीट
अस्पताल में भर्ती विवेक शुक्ला और उसके परिजनों को आरोप है कि अमहिया थाना प्रभारी और पुलिस बल के द्वारा जमकर मारपीट किये जाने से उनकी तबियत बिगड़ी है, जबकि पुलिस का कहना है कि बाइक से गिर जाने के कारण वे घायल हुये है।
क्या था मामला
घायल विवेक शुक्ला के मुताबिक वह सोमवार की रात अपने घर जा रहा था। सिरमौर चौराहे पर बाइक खराब हो जाने के कारण दोस्त की बाइक से रस्सी बॉधकर अपने बाइक को टोचन करके घर जा रहा था। जैसे ही सुभाष तिराहे पर पहुचा तो अमहिया थाना प्रभारी और मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हे रोक लिया और बातचीत करते हुये गाली-गलौज कर पहले चौराहे पर और फिर थाना में मारपीट किये है। जिससे विवेक की तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस का कहना है कि टोचन करके बाइक से जा रहे युवक सुभाष तिराहे पर गिर गये और घायल हो गये है।
दोषियों पर हो कार्रवाई
घायल के परिजनों की मांग थी कि मारपीट करने वाले सभी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाय। सीएसपी वंदना शर्मा ने बताया कि समझाइस दी गई है मामला शांत हो गया है। बाइक सबार को घायल होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।