रीवा SP ने सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने की की अपील

रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन (Rewa SP Navneet Bhasin) ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली का पर्व हर घर में सुख और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए।

Update: 2022-10-24 03:31 GMT

Rewa SP Navneet Bhasin

रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन (Rewa SP Navneet Bhasin) ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली का पर्व हर घर में सुख और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए। सभी नागरिक पूरी सुरक्षा के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाएं।

उन्होंने कहा कि दीपावली में अधिक आवाज वाले तथा प्रदूषण फैलाने वाले हानिकारक पटाखों का उपयोग न करें। इस संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय, हरित अभिकरण तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पूरी तरह से पालन करें। प्रशासन तथा पुलिस परिवार की ओर से जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

कलेक्टर मनोज पुष्प (Collector Manoj Pushp) ने रीवा जिले (Rewa District) के नागरिकों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जिस तरह से दीपावली पर्व पर साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं, उसी तरह हमेशा घर और आसपास स्वच्छता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर जिले को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। दीपावली में माटी से बने दीपकों का उपयोग करें।

दीपावली हर्षोल्लास से मनाते हुए केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें। इससे लोकल फॉर वोकल को बल मिलेगा। दीपावली में अधिक आवाज वाले तथा हानिकारक पटाखों का उपयोग न करें। प्रत्येक आमजन सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाएं। दीपावली जिले के आमजन के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए।

Tags:    

Similar News