रीवाः पुलिया के नीचे मिली महिला की अधजली लाश से क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस...

रीवा। जिले के जनेह थाना अंतर्गत ककरौला गांव में स्थित पुलिया के नीचे महिला के अधजली लाश स्थानिय ग्रामीणो ने देखी और इसकी सूचना पूलिस की दी है। मौके पर पहुची पुलिस महिला की संदिग्ध मौत को लेकर जांच कर रही है। 

Update: 2021-02-26 14:14 GMT

रीवा। जिले के जनेह थाना अंतर्गत ककरौला गांव में स्थित पुलिया के नीचे महिला के अधजली लाश स्थानिय ग्रामीणो ने देखी और इसकी सूचना पूलिस की दी है। मौके पर पहुची पुलिस महिला की संदिग्ध मौत को लेकर जांच कर रही है। 

धुंआ देख पहुचे ग्रामीण

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना के तहत बनी हुई सड़क की पुलिया के नीचे शुक्रवार की सुबह ग्रामीणो ने देखा कि धुआ उठ रहा है। यह देखकर ग्रामीण पुलिया के नीचे पहुचे तो महिला की जली लॉश थी।

नही हुई शिनाख्त

महिला की जली हुई लाश मामले की जांच में जुटी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नही पहुच पाई है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त नही हुई है। उसकी पहचान होने के बाद मौत की असली वजह सामने आयेगी।
महिला को जलाये जाने की घटना सामने आने के बाद स्थानिय ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त रही कि महिला के साथ कोई अप्रिय घटना घटी और साक्ष्य को मिटाने के तथा महिला की पहचान न हो सकें, जिसके चलते आरोपितों ने उसे जला दिया है।

Similar News