Rewa Road Accident : महिला को बोलेरो ने मारी टक्कर,सड़क पर घसीटती रही और हो गई मौत, घर की खुशियां मातम में बदली

Rewa Road Accident: Bolero hit the woman, dragged on the road and died, the happiness of the house turned into mourning रीवा। थाना बैकुंठपुर अंतगर्त पल्हान गांव में ह्रदय विदारक दुर्घटना सामने आई है। जंहा निमंत्रण देकर घर जा रही एक महिला को बुलेरो ने टक्कर मार दिया

Update: 2021-06-22 08:45 GMT

Rewa Road Accident: Bolero hit the woman, dragged on the road and died, the happiness of the house turned into mourning

रीवा। थाना बैकुंठपुर अंतर्गत पल्हान गांव में ह्रदय विदारक दुर्घटना सामने आई है। जंहा निमंत्रण देकर घर जा रही एक महिला को बुलेरो ने टक्कर मार दिया और महिला बुलेरो में फस गई। वह सड़क पर घसीटती रही। जिससे उसकी मौत हो गई।

सड़क पर कर रही थी महिला

मृतक महिला की पहचान पल्हान गांव निवासी उमा सिंह पति लेखराज सिंह 56 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम साढ़े सात बजे पडोस में निमंत्रण देने गई थी। जैसे ही गांव के गायत्री मंदिर के पास महिला सड़क पार कर रही थी, उसी समय रीवा वाया सिरमौर की तरफ तेज रफ्तार जा रही बुलेरो ने महिला को टक्कर मार दिया। जिससे महिला नीचे गिर और महिला की साड़ी गाड़ी में फंस गई, जिससे बोलोरो चालक सौ मीटर तक महिला को घसीटता रहा। 

बुलेरो छोड़ भागा चालक

बताया जा रहा है कि महिला को टक्कर मारने के बाद चालक बुलेरो लेकर भाग रहा था। वह सफल नही हो पाया तो वह वाहन छोड़ भाग निकला। ग्रामीणों ने बैकुंठपुर पुलिस को जानकारी दी। जिससे सौ डायल के साथ एम्बुलेंस मौके पर पहुची। महिला को जिला अस्पताल परिजन लेकर जा रहे थें। रास्ते मे महिला ने दम तोड़ दिया । 

घर में था जन्मदिन का कार्यक्रम  

बताया जा रहा है कि महिला के घर मे जन्मदिन का कार्यक्रम था, जिसको चलते महिला पड़ोस में निमंत्रण देने गई थी और घर वापस लौट रही थी। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। 

एक दिन पहले भी हो चुकी है घटना

ज्ञात हो कि पल्हान गांव में 20 जून को भी इसी तरह की दुर्घटना  हो गई थी। उक्त घटना में आदिवासी परिवार के एक बच्चे की मौत हो गई थी। पल्हान गांव के गायत्री मंदिर के पास आये दिन घटनाएं हो रही है।

Similar News