रीवा: बोदाबाग की महिला की रिपोर्ट आई निगेटिव, आनंद नगर में घोषित कंटेनमेंट एरिया को समाप्त किया गया

रीवा: बोदाबाग की महिला की रिपोर्ट आई निगेटिव, आनंद नगर में घोषित कंटेनमेंट एरिया को समाप्त किया गयारीवा :  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

रीवा: बोदाबाग की महिला की रिपोर्ट आई निगेटिव, आनंद नगर में घोषित कंटेनमेंट एरिया को समाप्त किया गया

रीवा :  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बसंत कुर्रे ने ग्राम बोदा के (आनंद नगर) नगर पालिक निगम वार्ड क्रमांक 8 नीम चौराहा में कोविड-19 संक्रमित पॉजिटिव केस पाये जाने पर कंटेनमेंट एरिया घोषित किया था। उन्होंने आनंद नगर में घोषित कंटेनमेंट एरिया को 2 जून की मध्य रात्रि से समाप्त कर दिया है।

कोरोना पीड़ित रीवा की राजकुमारी मोहिना को नहीं आ रही नींद, रात 3:45 बजे लिखा ये Emotional पोस्ट

कलेक्टर ने बताया कि ग्राम बोदा आनंद नगर की एक महिला को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। 27 मई को ग्वालियर लैब से रिपोर्ट की गयी थी। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्र में प्रबंधन हेतु पुनरीक्षित दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रतिवेदन दिया है कि आनंद नगर नीम चौराहा स्थित महिला को कोविड-19 दिनांक 27 मई को पाजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आनंद नगर को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया था। परंतु संजय गांधी अस्पताल से भेजे गये दो सैंपल बीडीआरएल लैब रीवा द्वारा निगेटिव रिपोर्ट किये गये साथ ही उनकी दो हाईरिस्क कान्टेक्ट की भी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई।

रीवा: राजघराना परिवार के पूजा घर से अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां चोरी

कलेक्टर ने आदेश जारी किया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम बोदा (आनंद नगर) नगर पालिक निगम रीवा वार्ड क्रमांक 8 नीम चौराहा में घोषित कंटेनमेंट एरिया को 2 जून की मध्य रात्रि से समाप्त कर दिया गया है।

[signoff]

Similar News