Rewa News : धरना स्थल पहुची पुलिस, प्रशासन का डंडा देख सफाई कर्मियो ने हड़ताल की समाप्त, काम पर लौटे

Rewa News Desk : एसएस मेडिकल कालेज के संजय गांधी, गांधी मेमोरियल तथा सुपर स्पेस्लिटी अस्पताल के सफाई कर्मियो ने प्रशासन का डंडा देखते ही हड़ताल सामाप्त कर दिये। वही काम पर लौटने की घोषणा किये है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Update: 2021-07-08 13:50 GMT

Rewa News Desk : एसएस मेडिकल कालेज के संजय गांधी, गांधी मेमोरियल तथा सुपर स्पेस्लिटी अस्पताल के सफाई कर्मियो ने प्रशासन का डंडा देखते ही हड़ताल सामाप्त कर दिये। वही काम पर लौटने की घोषणा किये है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

दो दिन से हड़ताल पर

दरअसल अस्पताल की सफाई व्यावस्था हाईटस कम्पनी के जिम्मे पर है। तो वही कम्पनी के सफाई कर्मी दो दिनो से हड़ताल पर है। जिसके चलते अस्पताल की सफाई व्यावस्था बिगड़ी हुई है। इसे देखते हुये प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

यह थी मांग 

हाईटस कम्पनी के सफाई कर्मियो की मांग है कि उन्हे शासन से निर्धारित 18000 रूपये वेतन दिया जाय। जबकि कम्पनी और प्रशासन के लोगो का कहना है कि कलेक्टर रेट के तहत सफाई कर्मियो को भुगतान दिया जा रहा है। सफाई कर्मियो की हड़ताल बेबुनियाद है।

Similar News