Rewa : नवविवाहिता ने लगाई आग, हो गई मौत, कारण अज्ञात

रीवा जिले (Rewa District) के चाकघाट (Chakghat) अंतर्गत बार्डर बस्ती में एक नवविवाहिता ने आग लगा ली। महिला ने जब यह आत्मघाती कदम उठाया उस वक्त वक्त वह कमरे में अकेली थी। सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घर के अन्य कमरों में मौजूद लोगो ने उसे निजी क्लीनिक ले गये। जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को होते ही वह घटना स्थल का मुआयना किया तो वहीं अस्पताल जाकर जानकारी एकत्र की। वहीं पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

Update: 2021-07-16 22:10 GMT

सुबह हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बार्डर बस्ती चाकघाट में रहने वाली नवविवाहिता नेहा सांधिया 26 वर्ष ने सुबह-सुबह अपने उपर केरोसिन डालकर अपने को आग लगा ली। नेहा की चीखपुकार सुनकर घर के लोग दौडे और उसे बचाने का प्रयास किया। वहीं उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती करवा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। 

आगजनी के कारण अज्ञात 

महिला ने आने आप को आग के हवाले क्यों कर दिया यह किसी को नही पता। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया लेकिन कोई सूत्र हाथ नही लगा। वही मृतका के मायके के लोगों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया। ऐसे मे आगजनी के कारणों को पता लगाना पुलिस के लिए पेचीदा होता जा रहा है।

Similar News