REWA : पुलिस के हाथ लगे कंजर गिरोह के सदस्य, हो सकता है बड़ी चोरी, डकैती, लूट की घटनाओं का खुलासा

रीवा। गोविंदगढ़ पुलिस के कंजर गिरोह के कुछ सदस्य हाथ लगे हैं। जिनसे बड़ी चोरियों का खुलासा होने की संभावना है। आपको बता दें कि कंजर गिरोह का जाल पूरे विंध्य में फैला है जहां गिरोह के लोगों द्वारा बड़ी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। लेकिन ये पुलिस की पकड़ से दूर रहे हैं।

Update: 2021-07-08 23:23 GMT

रीवा। गोविंदगढ़ पुलिस के कंजर गिरोह के कुछ सदस्य हाथ लगे हैं। जिनसे बड़ी चोरियों का खुलासा होने की संभावना है। आपको बता दें कि कंजर गिरोह का जाल पूरे विंध्य में फैला है जहां गिरोह के लोगों द्वारा बड़ी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। लेकिन ये पुलिस की पकड़ से दूर रहे हैं।

बता दें कि गोविंदगढ़ पुलिस के हाथ कंजर गिरोह के दो सदस्य लग गये। पूछतांछ के दौरान थाना क्षेत्र में लूट की 6 वारदात करने की बात कबूली है। पकड़े गये बदमाशों से पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और जिले में की गई चोरी एंव लूट के संबंध में पूछतांछ कर रही है। एक दो दिन में गोविंदगढ़ पुलिस लूट एवं चोरी की बड़ी वारदातों का  पर्दाफाश कर सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार गोविंदगढ़ पुलिस के हाथ कंजर गिरोह का सदस्य अरुण कंजर निवासी मझौली जिला सीधी एवं उसका एक साथी हाथ लगा है। जिनसे दो बाइकें भी बरामद हुई। बताया गया कि बरामद हुई बाइक अपाची एवं प्लेटीना बिना नबंर प्लेट की है। जिसकी जानकारी भी पुलिस जुटा रही।

लूट की फिराक में थे और पकड़े गये

गुरुवार को अरुण कंजर और उसके साथी गोविंदगढ़ के स्थानीय बैंक में लूट को अंजाम देने के लिए घात लगाये हुये थे। उसी समय एक वृद्ध पैसा लेकर निकला जिसे गिरोह के लोगों ने अपने निशाने में ले लिया। बुजुर्ग को शक होने पर शोर मचा दिया। शोर होते ही बदमाश भागने लगे। लेकिन स्थानीय लोगों ने दो को पकड़ लिया। दो बदमाश भागने में कामयाब हो गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बदमाशों को पकड़ कर थाना ले गई। बताया गया कि पकड़े गये बदमाशों ने लूट की 6 वारदातों को कबूला है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि बदमाशों से बड़ी वारदातों का पर्दाफास हो सकता है।

Similar News