धाकड़ रीवा लोकायुक्त SP लगातार उखाड़ रहे विकेट, चार दिन में तीन भ्रष्टाचारियों का किया शिकार

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हो रही लगातार कार्रवाइयां।

Update: 2021-11-26 11:21 GMT

Rewa MP NEWS: संभागीय मुख्यालय रीवा में पदस्थ किये गये लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ (SP Gopal Singh Dhakad) ने रीवा में फैली भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों को उखाड़ने का मन बना लिया है। यही कारण है कि उनके द्वारा लगातार विकेट गिराये जा रहे हैं। भ्रष्टाचारियों को रंगेहाथ पकड़ा जा रहा है। यही नहीं उन्होंने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए नंबर जारी किये हैं और कहा कि यदि कोई भी लोकसेवक अथवा शासकीय काम के बदले पैसे की मांग करता है तो निःसंकोच उन्हें इसकी जानकारी दें।

एक के बाद एक आ रहा गिरफ्त में

पिछले दिनों उनकी टीम द्वारा एक पंचायत सचिव को 15 हजार रुपये घूंस लेते रंगे हाथ दबोचा तो दूसरे दिन फारेस्ट गार्ड को पकड़ा। शुक्रवार को भी एक भ्रष्टाचार को अपना शिकार बनाया है। अब आप इससे समझ सकते हैं कि रीवा जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हैं। तभी तो एक के बाद एक उखाड़ने के बावजूद भी भ्रष्टाचारी कम नहीं हो रहे हैं। जबकि न्यायालय में ऐसे मामलों की लंबी लाइन लग चुकी है। जिले में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यदि गणना की जाय तो रीवा जितने भ्रष्टाचार के मामले शायद ही किसी अन्य मिले में हो।

भ्रष्टाचार के मामलों की बाढ़

एक समय था जब कभी कभार सुनने में आता था कि कोई घूंस लेते पकड़ा गया। लेकिन अब जिस तरह से प्रतिदिन भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे रहे हैं उससे लगता है कि कोई भी विभाग इससे अछूता नहीं है। इतना भ्रष्टाचार सिर्फ रीवा जिले में ही है अथवा प्रदेश के अन्य जिलों का भी यही हाल है।

कुत्ते की दुम बन गये भ्रष्टाचारी

कहते हैं कि कुत्ते की दुम को कितना भी सीधा करो वह सीधा नहीं रहती है। उसमें कितनी भी लगाम लगाओ अथवा सीधा करो लेकिन थोड़ी देर के बाद वह टेढ़ी ही हो जाती है। यही हाल रीवा के भ्रष्टाचारियों का हो गया है। प्रतिदिन लोकायुक्त पुलिस कार्यवाही कर रही है फिर भी भ्रष्टाचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं बल्कि और तेजी से प्रदर्शित हो रहे हैं। 

Tags:    

Similar News