रीवा: सब्जी मंडी में चला चाकू, चाचा-भतीजा जख्मी

Rewa MP News: सिटी कोतवाली अंतर्गत सब्जी मंडी में बीती रात आधा दर्जन रहे बदमाशों ने चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

Update: 2022-10-06 16:17 GMT

Rewa MP News: सिटी कोतवाली अंतर्गत सब्जी मंडी में बीती रात आधा दर्जन रहे बदमाशों ने चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल चाचा-भतीजे को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के सर्जरी वार्ड में भर्ती घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियो की तलाश की जा रही है।

बताया गया है कि रोशन केवट अपने भतीजे गोलू केवट के साथ सब्जी मण्डी में सब्जी लगाने का कार्य करता है। बीती रात चाचा-भतीजे अपने सब्जी के ठेला में खड़े हुए थे। इसी दरमियान मौके पर पहुंचे आधा दर्जन बदमाश दोनो चाचा-भतीजा से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाचा-भतीजा पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी चले गए। बताया गया है कि अन्य दुकान संचालकों द्वारा चाचा-भतीजा को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंचे घायलों की को सर्जरी आईसीयू वार्ड रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि यहां भर्ती रोशन की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि गोलू की सामान्य बताई गई है।

नहीं चला आरोपियों का पता

फरियादी चाचा-भतीजे द्वारा घटना की शिकायत थाने में कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस को आरोपियों के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

वर्जन

चाचा-भतीजे पर चाकू से हमला किए जाने की शिकायत थाने में की गई है। एसजीएमएच में भर्ती दोनों घायलों की हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आदित्य प्रताप सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

Tags:    

Similar News