रीवा : रेल रोकने पटरी पर बैठे किसान, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रीवा। काले कानून के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर किसानो ने राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन के समर्थन पर गुरूवार को रेलवे स्टेशन बाईपास पर दोपहर 12 बजे रेल रोकने पहुंचे। सैकड़ो की सख्या में पहुचे किसानों ने ट्रेन की पटरी पर बैठे कर विरोध कर रहे थें। इस दौरान आधा सैकड़ा किसान नेताओं एवं किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेल रोकने का प्रयास कर रहे लगभग 25 किसान नेताओं की गिरफ्तारी की गई है।

Update: 2021-02-18 19:36 GMT

तैनात रहा पुलिस बल

किसानों के आंदोलन को देखते हुये रेलवे लाइन में भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिससे किसी भी तरह की घटना से बचाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने पहले तो किसान नेताओं को समझाइस देते रहे और जब वे नही माने तो पुलिस वाहन भरकर सभी को कंट्रोल पुलिस ले गई।

मोदी गो बैक के लगाये नारे

गिरफ्तारी के बाद किसान ट्रैक पर पहुंचे और आक्रोशित किसान नेताओं ने किसान बिल के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोदी गो बैक के नारे लगाये। 

47 वे दिन जारी रहा आंदोलन

दिल्ली आंदोलन के समर्थन में करहिया मंडी रीवा में 47 वें दिन किसानो का आंदोलन जारी रहा। इस दौरान किसान नेता राजेश सिंह जरहा, पुष्पराज सिंह उमरी, दीपनारायण पटेल, रम्मू तमरा, राजबहादुर सिंह ने धरना दिया। 

रेल रोको आंदोलन में ये रहे शामिल

रेल रोको आंदोलन में देने वालों में संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह, किसान नेता भागवत प्रसाद पांडे, रामजीत सिंह, कुंवर सिंह, गयाप्रसाद मिश्रा, ओमनारायण सिंह, किसान सुब्रतमणि, रविनंदन सिंह, सोमनाथ कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह, अनिल सिंह पिंटू, अशोक सिंह, लालमणि त्रिपाठी, बद्री प्रसाद कुशवाहा, आरएस बर्मा, रामनरेश सिंह, तेजभान सिंह, विश्वनाथ चोटीवाला, अभिषेक कुमार पटेल, प्रहलाद कुशवाहा, अजय कुमार पांडे, गुरुचरण कुशवाहा, लालबिहारी सिंह, राजा शुक्ला, संजय निगम, सर्वेश सिंह, बृजेंद्र पाठक, कामता शुक्ला, लालमणि कुशवाहा, विवेक पटेल, अनूप सिंह धोनी, अनिल सिंह, दलबीर सिंह छोटू, नंदूकुमार सिंह, मुकेश कुशवाहा, प्रभात कुशवाहा, रत्नेश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, फौजी यदुवंश प्रताप सिंह, अरुण तिवारी, अरुण पटेल, दिनेश सिंह, अंजनी पांडे, मोहन सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामायण सिंह, मिथिला सिंह, रमाकांत सिंह, सुरेंद्र पांडे, रमेश सिंह, वीरभान सिंह, रामभान सिंह आदि शामिल रहे।

Similar News