रीवाः सोलर पावर प्लांट के गेट पर बैठे कर्मचारी, मांग रहे बकाया 6 माह का वेतन

रीवा। जिले के गुढ की बदवार पहाड़ी पर स्थित सोलर पावर प्लांट के सैकड़ो कर्मचारी बुधवार को काम बंद करके गेट पर बैठ गये। वे धरना आंदोलन करते हुये अपनी बकाया 6 माह के वेतन की मांग कर रहे है। 

Update: 2021-03-10 19:13 GMT

रीवा। जिले के गुढ की बदवार पहाड़ी पर स्थित सोलर पावर प्लांट के सैकड़ो कर्मचारी बुधवार को काम बंद करके गेट पर बैठ गये। वे धरना आंदोलन करते हुये अपनी बकाया 6 माह के वेतन की मांग कर रहे है। 

कर्मचारी गेट पर नारेबाजी करते हुये बताया कि वे सोलन पांवर प्लांट के महिन्द्रा कम्पनी में सुरक्षा तथा सफाई सहित अन्य कार्य को बखूबी कर रहे है, लेकिन उन्हे वेतन नही दिया जा रहा है।

 6 माह से नही मिला वेतन

कर्मचारियों ने बताया कि वे काम तो अपना नियमित कर रहे है लेकिन उन्हे 6 माह से वेतन नही मिल पा रहा है। इसके लिये कई बार प्रबधंन से बात कर चुके है। नतीजा कुछ भी नही निकला। जिसके चलते मजबूर होकर उन्हे आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी है। उनकी मांग है कि बकाया 6 माह का वेतन भुगतान किया जाये।

घर चलना हुआ मुश्किल

हडंताली कर्मचारियो का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण अब तो घर चलना भी मुश्किल हो रहा है। सोलर पांवर प्लांट प्रबधंन तथा प्रशासन उनकी समस्या का निराकरण करे। जिससे उनके घर के चूल्हे जल सके और परिवार का भरण पोषण हो पाये।

ज्ञात हो कि सोलर प्लांट में 750 मेगा वॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। जिसमें तीन कम्पनियां काम कर रही है। महिन्द्रा कम्पनी 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन सोलर प्लेट से कर रही है।
 

Similar News