कलेक्टर प्रतिभा पाल का कमाल! एमपी में नंबर 1 आया रीवा, जानें

कुल 17156 दर्ज प्रकरणों में से 12281 में आदेश पारित कर किया गया निराकरण

Update: 2023-06-01 04:58 GMT

Rewa Collector Pratibha Pal

रीवा जिले के नागरिको के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। रीवा जिले में जनसेवा अभियान के दौरान सीमांकन, अविवादित नामांतरण तथा अविवादित बंटवारे के निराकरण के विशेष अभियान चलाए गए। रीवा जिले में अविवादित नामांतरण के कुल 17156 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से 12281 में आदेश पारित करके इनका निराकरण किया गया। संख्या की दृष्टि से यह प्रदेश का सर्वाधिक निराकरण है। रीवा जिले को अविवादित नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

रीवा जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दौरान 10 मई से 31 मई की अवधि में अविवादित नामांतरण के 4 हजार 811 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें पूर्व के प्रकरणों को शामिल करके 17156 प्रकरणों का दायरा किया गया। जनसेवा अभियान में सभी तहसीलों में कार्यवाही करके तहसीलदारों ने अविवादित नामांतरण के 8691 प्रकरण निराकृत किए। जिले में मई माह में अविवादित नामांतरण के कुल 12281 प्रकरणों में आदेश पारित किए गए। सर्वाधिक 3731 प्रकरण हुजूर तहसील में निराकृत किए गए हैं। सभी पारित आदेशों को आरसीएमएस पोर्टल में अपलोड कराने तथा खसरे एवं नक्शे में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News