रीवा : घर में घुसकर दो युवकों पर प्राणघातक हमला, अपराधियों के हौसले बुलंद

रीवा। बीती रात्रि आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बोदाबाग सौरभ नगर की बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार बीती रात्रि खाना बना रहे दो भाइयों पर आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने गाली-गलौच करते हुए लाठी, डंडा, पेचकस, राड से हमला कर दिया। हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बीच बचाव किया। 

Update: 2021-03-01 18:39 GMT

अचानक हुए हमले में दो युवक गंभीर रूप घायल हुए हैं जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलांे के परिजनों ने बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। 
ऐसा माना जा रहा है कि रीवा में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं। यही कारण है कि अपराधी सीधे घर में घुसकर जानलेवा हमला कर रहे हैं और पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। 

Similar News