Rewa : कागजों में 35 लाख की सड़क बनाने वाला भ्रष्टाचारी सचिव गिरफ्तार

Rewa / रीवा : प्रदेश के रीवा जिले (Rewa District) के बरौं ग्राम पंचायत (Baraun Gram Panchayat) के सचिव रहे शैलेंद्र सिंह (Shailendra Singh) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सचिव विगत 6 माह से फरार चल रहा था। इस पर 2500 का ईनाम घोषित किया था।

Update: 2021-07-07 17:04 GMT

Rewa / रीवा : प्रदेश के रीवा जिले (Rewa District) के बरौं ग्राम पंचायत (Baraun Gram Panchayat) के सचिव रहे शैलेंद्र सिंह (Shailendra Singh) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सचिव विगत 6 माह से फरार चल रहा था। इस पर 2500 का ईनाम घोषित किया था।

वही आरोपी सरपंच तथा अन्य आरोपियों की तलाश अभी पुलिस कर रही है। बरौं ग्राम पंचायत (Baraun Gram Panchayat) में 35 लाख रूपये की पीसीसी सड़क (PCC Road) को आरोपियों ने कागज में बना दिया।

शिकायत के बाद जांच करने गई टीम ने भी पाया कि जिस सडक के नाम पर पैसा निकाला गया है उसका धरातल पर कोई वजूद ही नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने लगी। और आरोपी सचिव को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। 

आरोपी न्यायालय में पेश

सेमरिया पुलिस आरोपी की तलाश में काफी समय से हैं। आरोपी को पकडने के लिए पुलिस ने मुखबिरी भी करवाई लेकिन इसके बाद भी सफलता नही मिल रही थी। वही बुधवार की दोपहर आरोपी सचिव को जिला न्यायालय में पेश कर केन्द्रीय जेल भेजवा दिया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 409 व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस पंजीबद्ध किया गया।

7 पीसीसी सडकों के नाम पर निकला पैसा

जानकारी के अनुसार सिरमौर जनपद पंचायत (Sirmour Janpad Panchayat) अंर्तगत ग्राम बरौं में तत्कालीन सचिव शैलेन्द्र सिंह, सरपंच विनीता पटेल तथा अन्य आरोपियों ने मिलीभगत करते हुए 7 पीसीसी सड़कों (PCC Roads) के निर्माण के नाम पर फर्जीवाड़ा किया था। जिसकी शिकायत जिला पंचायत से लेकर जनपद व थाने में की गई थी।

Similar News