मंहगाई के विरोध में आज रीवा बंद, बस और ट्रकों के पहिए भी थमें

रीवा। महंगाई को लेकर रीवा जिले की दुकानें एवं ट्रक एवं बसों के पहिए थमें रहेंगे। लगातार बढ़ रहे डीजल-पट्रोल एवं घरेलू गैस सलेण्डर, और जीसएटी सहित बढ़ रही महंगाई के विरोध में आज शहर बंद रहेगा।

Update: 2021-02-26 11:12 GMT

रीवा। महंगाई को लेकर रीवा जिले की दुकानें एवं ट्रक एवं बसों के पहिए थमें रहेंगे। लगातार बढ़ रहे डीजल-पट्रोल एवं घरेलू गैस सलेण्डर, और जीसएटी सहित बढ़ रही महंगाई के विरोध में आज शहर बंद रहेगा।

बताया गया है कि कोराना में लॉकडाउन के कारण कई महीने सभी कारोबार ठप रहा। अब थोड़ा बहुत कारोबार शुरू हुआ तो जीएसटी के रोज नए प्रावधान आ रहे हैं, जिससे व्यापारी वर्ग परेशान हो गया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं रेवांचल चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित रीवा की सभी प्रमुख व्यापारी संस्थाओं द्वारा जीएसटी में व्याप्त जटिल प्रावधानों के खिलाफ एवं फू ड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट के जटिल एवं विसंगति पूर्ण प्रावधानों के खिलाफ एवं डीजल पेट्रोल की वृद्धि के दामों के विरोध में शुक्रवार 26 फरवरी को भारत बंद के साथ ही व्यापार भी पूर्णतया बंद रहेगा।

उक्त जानकारी व्यापारी संगठन के नेता चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश ठारवानी, रीवा कैट के अध्यक्ष अमरजीत सिंह लक्की, प्रशांत जैन, टैस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा, गल्ला व्यापारी संघ के कमलेश गुप्ता, किराना व्यापारी संघ से संजय गुप्ता ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी आदि ने देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने मंहगाई कम करने जीएसटी कानून बनाया लेकिन मंहगाई कम नही और अधिक बढ़ गई।

यही नहीं, व्यापारी भी परेशान व प्रताडि़त हो रहा है। लगातार व्यापारी संगठन सरकार से जीएसटी के प्रावधानों को भारत के व्यापार को बचाने हटाने की मांग कर रहे हैं किंतु सरकार व्यापारियों की मांग को नजर अंदाज कर रही है। जिस कारण कैट के आह्वान पर 26 फरवरी को भारत बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसी परिपेक्ष्य में रीवा के सभी व्यापारी संगठनों ने सर्वसमति से रीवा बन्द की घोषणा की थी।

Similar News