रीवा केंद्रीय जेल को ओवर क्राउडिंग से मिलेगा छुटकारा, 3 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे 8 बैरक

रीवा के केंद्रीय जेल में 3 करोड़ रूपये की लागत से बनाए जाएंगे 8 बैरक

Update: 2022-05-11 15:46 GMT

रीवा केंद्रीय जेल का विस्तार किया जाएगा और इसके लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे मांग के अनुसार नए बैरक का निर्माण कार्य पूरा कराया जा सकें और वहां रह रहें तथा आने वाले बंदियों के रहने के लिए समुचित स्थान उपलब्ध हो सके।

बनाए जाएंगे 8 नए बैरक

जानकारी के अनुसार जेल में तीन करोड़ की लागत से आठ नए बैरक का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए धन राशि भी मंजूर हो गई है। बताया जा रहा है कि बैरकों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए लेआउट बनाया जा रहा है। जिससे बैरकों का निर्माण कार्य करवाया जा सके।

छमता से ज्यादा रह रहे बंदी

केंद्रीय जेल रीवा में क्षमता से ज्यादा बंदी रह रहे है। जिससे तरह-तरह की समस्याएं आ रही है। इस देखते हुए नए बैरक के निर्माण कार्य के लिए जेल प्रशासन लगातार शासन से पत्राचार कर रहा था। शासन ने बंदियों की समस्या को देखते हुए नए बैरक के निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपये मंजूर कर दिए है। बताया जा रहा है कि नए बैरक में जेल के ऐसे बंदियों को सिफ्ट किया जाएगा। जहां बंदियों की संख्या ज्यादा है। जिससे बंदियों के रहने आदि की समस्या दूर हो सकें।

Tags:    

Similar News