रीवा: बाइक सवार को बचाने के फेर में खजूर के पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

MP Rewa News: 108 एम्बुलेंस की मदद से कार सवार सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल लाया गया।

Update: 2022-06-12 10:36 GMT

MP Rewa News: सेमरिया थाना के शाहपुर चौकी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह बाइक सवार को बचाने के फेर में अनियंत्रित हुई कार खजूर के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के कारण कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। घायलों की हालत सामान्य बताई गई है।

बताया गया है कि सिटी कोतवाली अंतर्गत गड़रिया निवासी शिवेन्द्र द्विवेदी अपनी कार में सवार होकर बसामन मामा दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही कार बीड़ा शाहपुर के समीप पहुंची सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के फेर में कार चला रहा शिवेन्द्र उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के कारण कार सवार पांच लोग घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस की मदद से कार सवार सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। घायलों की हालत सामान्य बताई गई है।

ये हैं घायल

घायलों में शिवेन्द्र द्विवेदी के अलावा उसकी पत्नी श्रुति द्विवेदी, सास उर्मिला तिवारी कपसा, दादी सास राजकुमारी तिवारी सहित एक अन्य शामिल है।

Tags:    

Similar News