रीवा : कौटिल्य एकेडमी पर 50 हजार व चंद्रगुप्त पर 25 हजार का प्रशासन ने ठोंका जुर्माना, जड़ा ताला

रीवा : कौटिल्य एकेडमी पर 50 हजार व चंद्रगुप्त पर 25 हजार का प्रशासन ने ठोंका जुर्माना, जड़ा ताला रीवा / REWA NEWS : शहर में स्थित कौटिल्य

Update: 2021-02-16 06:44 GMT

रीवा : कौटिल्य एकेडमी पर 50 हजार व चंद्रगुप्त पर 25 हजार का प्रशासन ने ठोंका जुर्माना, जड़ा ताला

रीवा / REWA NEWS : शहर में स्थित कौटिल्य एकेडमी एवं चंद्रगुप्त एकेडमी पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। निगम प्रशासन ने कौटिल्य एकेडमी पर ताला जड़ते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, वहीं चंद्रगुप्त एकेडमी पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद शहर में स्थित संस्थानों एवं दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। उक्त कार्रवाई रीवा शहर को स्वच्छ बनाने के लिये रीवा कलेक्टर एवं निगम आयुक्त के निर्देशानुसार सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत की गई है।

बताया गया है कि शहर में अवैध होर्डिंग व जगह-जगह लगाए गए बैनर-पोस्टर को लेकर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही संस्थान सील करने की कार्यवाही की गई। कौटिल्य एकेडमी में कार्यवाही के दौरान घंटों सिफारिशों का दौर चलता रहा। लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं सुना। बताया गया है कि इन संस्थानों द्वारा मनमानी तरीके से शहर भर में पोस्टर, बैनर लगाए गए हैं। जिसे लेकर कई बार आगाह किया गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जिस पर कार्यवाही की गई। प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद अन्य संस्थानों में हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई।

यह भी पढ़े :

रीवा : जिला पंचायत सीईओ की बड़ी कार्रवाई , 15 पंचायतों को करोड़ों रुपये की रिकवरी की भेजी नोटिस

रीवा संभाग को मिली 42,140 डोज कोरोना वैक्सीन, जानिए किस जिले के खाते में कितने डोज़ आएं

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News