सम्पूर्ण समाज पार्टी में राजू चतुर्वेदी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

सम्पूर्ण समाज पार्टी मप्र इकाई का बीते दिनों विस्तार किया गया। यह विस्तार कार्यक्रम जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष तिवारी द्वारा किया गया।

Update: 2021-02-16 06:37 GMT

रीवा। सम्पूर्ण समाज पार्टी मप्र इकाई का बीते दिनों विस्तार किया गया। यह विस्तार कार्यक्रम जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष तिवारी द्वारा किया गया। इस विस्तार के तहत उन्होंने कई लोगों की नियुक्तियां और पदभार सौंपा हैं।

जिसमें राजू चतुर्वेदी ग्राम चैरा को युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राजू चतुर्वेदी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के पद पर रहते हुए पार्टी के रीति-नीति का अच्छे से पालन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर दीपू चतुर्वेदी, कृष्णमित्र चतुर्वेदी, रामखेलावन तिवारी, नीलेश शुक्ला, भरत सिंह सहित पार्टी के लोग एवं उनके मित्रगण ने हर्ष व्यक्त किया है।

पत्थर से हमला कर महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार : REWA NEWS

Similar News