MP Rewa News: बंधक बना कर महिला से दुष्कृत्य, आरोपी गया जेल

MP Rewa News: लौर निवासी महिला मार्च माह में अपने चार वर्षीय बेटे के साथ इंदौर अपने पति के यहां जाने के लिए निकली थी।

Update: 2022-06-16 10:12 GMT

MP Rewa News: बंधक बना कर महिला से दुष्कृत्य करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी युवक हिमांशू गुप्ता पुत्र प्रेमशंकर गुप्ता 22 वर्ष निवासी गढ़ को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद युवक को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 366, 376, 506 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने बताया कि लौर निवासी महिला मार्च माह में अपने चार वर्षीय बेटे के साथ इंदौर अपने पति के यहां जाने के लिए निकली थी। रीवा नए बस स्टैण्ड में आरोपी महिला को मिल गया। आरोपी ने महिला को इंदौर पहुंचाने की बात कही। इसके बाद आरोपी, अपने साथ महिला को जबलपुर ले गया। जहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कृत्य किया। इसके बाद आरोपी महिला को दमन ले गया। यहां भी आरोपी ने महिला के साथ दुष्कृत्य किया। बताते हैं कि एक दिन महिला किसी तरह से आरोपी के चंगुल से भाग कर इंदौर अपने पति के यहां आई। इसके बाद महिला लौर अपने मायके पहुंची। गत दिवस थाने पहुंची महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हिमांशू को पकड़ कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

दर्ज थी गुमशुदगी की शिकायत

बताया गया है कि महिला के गुमशुदगी की शिकायत मार्च माह में ही दर्ज करा दी गई थी। शिकायत के बाद से ही पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। लेकिन महिला का पता नहीं चल पा रहा था। इसी कड़ी में गत दिवस खुद थाने पहुंची महिला ने अपनी गुमशुदगी और आपबीती की शिकायत थाने में की।

Tags:    

Similar News