रीवा: नहीं पहुंची बारात, लड़की ने दर्ज करवाया केस, CID पुलिस कर्मी और उनके इंजीनियर पुत्र पर दहेज दो गुना करने का आरोप

Rewa MP News: रीवा के मउगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की महिला थाना में दर्ज करवाया केस

Update: 2022-12-10 03:20 GMT

Rewa MP News: मउगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने रीवा के महिला थाना में होने वाले ससुर एवं पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जिसमें पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर और पति के द्वारा उसके पिता से दहेज के रूपये दो गुना किए जाने की मांग की गई है। दहेज के लिए उसकी शादी तोड़ी जा रही है।

नही पहुची बारात

महिला थाना की पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि 7 दिसंबर को तिलक और शादी एक ही दिन होनी थी। इसके पूर्व उसके ससुराल वालों ने दहेज के रूपये दो गुना कर दिए। उसने पुलिस को बताया कि 7 लाख रूपये के दहेज पर शादी उसकी फिक्स थी, लेकिन उसके ससुराल वालों ने तिलक के पूर्व 14 लाख रूपये दहेज के रूपये कर दिए। उसके पिता इतने रूपये देने में असमर्थ थें, जिसके चलते लड़के पक्ष के लोग बारात लेकर नही आए।

एक वर्ष पूर्व हुई थी सगाई

पीड़िता ने बताया कि वह मउगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है जबकि उसकी शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में तय हुई थी। एक वर्ष पूर्व रीति-रिवाज के तहत सगाई कार्यक्रम हुआ था, जबकि 7 दिसबंर 2022 को तिलक और शादी एक ही दिन होनी थी।

सीआईडी पुलिस में ससुर

पीड़िता ने बताया कि उसके होने वाले ससुर भोपाल सीआईडी पुलिस में नौकरी करते है जबकि होने वाला पति दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर है, ऐसा उनके घर वालों ने बताया था। वही पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना की पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज करके उनकी तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News