मध्यप्रदेश विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम के समर्थकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 गंभीर

सतना। मध्यप्रदेश विधानसभा पद पर गिरीश गौतम का नाम फाइनल होने पर रीवा से भोपाल जा रहे समर्थकों का वाहन अमरपाटन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2021-02-22 12:32 GMT

सतना। मध्यप्रदेश विधानसभा पद पर गिरीश गौतम का नाम फाइनल होने पर रीवा से भोपाल जा रहे समर्थकों का वाहन अमरपाटन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं जिन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी अनुसार विधायक गिरीश गौतम के समर्थक देवतालाब से बोलेरो में सवार होकर भोपाल जा रहे थे, जहां सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र अंतर्गत पाल टोल प्लाजा के समीप बोलेरो वाहन खड़े टक में पीछे से टकरा गया। घटना में बोलेरो सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना की जानकारी मिलने पर अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुँच गई और घायलों को पहले अमरपाटर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिये रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पूरी तरह पिचक गया जिसमें सवार लोग वाहन में फंस गए। पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर काफी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से निकाला गया।

Similar News