LOCKDOWN की बीच REWA में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोलिया चली और....

LOCKDOWN की बीच REWA में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोलिया चली और....REWA. दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस घटना में दो लोगों

Update: 2021-02-16 06:19 GMT

LOCKDOWN की बीच REWA में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोलिया चली और....

REWA. दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है जिनको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। घायल युवक बीचबचाव करने गया था तभी उस पर फायरिंग हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है जो पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है। घटना रायपुर कर्चुलियान थाने के चोरगढ़ी की बताई जा रही है।

विंध्य में सफेद शेरों सहित 182 पर CORONA का खतरा, पढ़िए पूरी खबर..

रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेंत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। दो युवक आपस में विवाद कर रहे थे। उसी दौरान मनीष यादव निवासी चोरगढ़ी वहां पहुंच गया जिसने उनको विवाद करने से मना किया। इस दौरान एक युवक ने जेब से पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। इस दौरान बीचबचाव करने आए युवक के कंधे में गोली लग गई। दूसरी गोली उसके हांथ के बगल से निकल गई। तीसरी गोली शिवम पाण्डेय निवासी चोरगढ़ी को लगी जिससे वह भी घायल हो गई।

TOTAL LOCKDOWN के बाद ये रहा REWA का हाल, पढ़िए पूरी खबर

घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मनीष यादव के मुताबिक फायरिंग शिवम पाण्डेय ने की थी। उसने दो फायर उसके ऊपर किये है और एक फायर अपने पैर में किया है। वहीं पीडि़त शिवम पाण्डेय ने बताया कि वह सब्जी लेने निकला था जहां तीन बाइकों में सवार होकर युवक आए है और वहां विवाद कर रहे थे। उन्होंने फायरिंग किया है जिससे गोली उसके पैर में लगी है।

घटना स्थल का किया निरीक्षण घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि अंधेरा होने की वजह से पुलिस को कारतूस के खोखे बरामद नहीं हुए है। वहीं पुलिस स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास भी घटना से जुड़ी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

Similar News