रीवा

विंध्य में सफेद शेरों सहित 182 पर CORONA का खतरा, पढ़िए पूरी खबर..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:19 AM GMT
विंध्य में सफेद शेरों सहित 182 पर CORONA का खतरा, पढ़िए पूरी खबर..
x
विंध्य में सफेद शेरों सहित 182 पर CORONA का खतरा, पढ़िए पूरी खबर..CORONA का संक्रमण मिलने के बाद विंध्य के टाइगर रिजर्व और चिडिय़ाघर में

विंध्य में सफेद शेरों सहित 182 पर कोरोना का खतरा, पढ़िए पूरी खबर..

CORONA का संक्रमण मिलने के बाद विंध्य के टाइगर रिजर्व और चिडिय़ाघर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चिडिय़ाघर के बाघों पर सीसीटीवी से 24 घंटे नजर रखी जा रही है। सर्दी, खांसी जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। वहीं टाइगर रिजर्व में बाघों के पास जाने से वनकर्मियों पर रोक लगा दी गई है। बिना मास्क लगाए के आसपास जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। विंध्य में सफेद शेर सहित 182 बाघ हैं। इन्हें CORONA संक्रमण से बचाना बड़ी जिम्मेदारी होगी।

विंध्य के इस शहर में सप्ताह के सिर्फ 2 दिन फुल LOCKDOWN रहेगा, बाकि दिन…

ज्ञात हो कि CORONA वायरस महामारी बनकर सामने आया है। अब तक इस वायरस का असर ह्यूमन पर ही था। हालांकि यह वायरस अब वन्यजीवों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। बाघ के संक्रमित होने की आशंका के चलते नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी और सेंट्रल जू अथॉरिटी एलर्ट मोड पर आ गई है।

रीवा पुलिस के नाक में दम करने वाले इस ‘पुलिस आरक्षक ने किया एक और काण्ड’

दोनों अथॉरिटी ने चिडिय़ाघर और टाइगर रिजर्व को आदेश जारी कर बाघों पर नजर रखने के निर्देश दे दिए हैं। बाघों के लिए अलग से गाइड लाइन जारी कर दी गई है। गाइड लाइन में टाइगर रिजर्व और चिडिय़ाघर दोनों जगहों के बाघों की मॉनीटरिंग अलग अलग तरीके से करने के निर्देश दिए गए हैं। बाघों की मॉनीटरिंग के आदेश के बाद सभी जगह वायरस को रोकने की कवायद शुरू हो गई है।

बाहरी कर्मचारियों को किया दूर

मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर में सफेद बाघ 4 और यलो टाइगर 6 हैं। इसके अलावा 3 बब्बर शेर और 7 तेंदुआ है। इन सभी की निगरानी सीसीटीवी से की जा रही है। 24 घंटे सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। वैसे तो चिडिय़ाघर में 30 कीपर हैं। इनमें से परिसर में ही रहने वाले 15 कीपर को ही वन्यजीवों की देखभाल के लिए लगाया गया है।

JABALPUR में शांति के बाद फिर मिला एक नया कोरोना मरीज, टेंशन बढ़ी

बाघों के बाड़े 5 हैं। इन बाड़ों को सँभालने के लिए 3 कीपर तैनात कर दिए गए हैं। इन्हें सिर्फ दो मर्तबा ही मास्क और सेनेटाइज होकर बाड़े में जाने के निर्देश दिए गए हैं। परिसर में रहने वाले इन कीपर के घरों तक में बाहर से आने वाले रिश्तेदारों पर रोक लगा दी गई है। एहतियात के तौर पर सतना से आने वाला भोजन भी उबाल कर दिया जा रहा है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story