LOCKDOWN: REWA के बाहर फंसे लोगों के आवागमन के लिए ई-पास की सुविधा

LOCKDOWN: REWA के बाहर फंसे लोगों के आवागमन के लिए ई-पास की सुविधाREWA: . प्रदेश के काफी लोग अन्य प्रदेशों एवं अन्य प्रदेशों के लोग मध्यप्रदेश

Update: 2021-02-16 06:20 GMT

LOCKDOWN: REWA के बाहर फंसे लोगों के आवागमन के लिए ई-पास की सुविधा

REWA: . प्रदेश के काफी लोग अन्य प्रदेशों एवं अन्य प्रदेशों के लोग मध्यप्रदेश में LOCKDOWN के कारण फंसे हुए हैं। उन्हें विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे अपने साधनों से या साधन की व्यवस्था कर प्रदेश में आने अथवा प्रदेश के बाहर स्थित अपने घरों में जाने के लिए तैयार हैं। इसके लिए ई-पास संबंधित जिलों के द्वारा जारी किया जायेगा जिससे वे अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकें।

Online apply करने की लिंक https://mapit.gov.in/covid-19/applyepass.aspx?q=apply अपनी राशि के अनुसार जाने कौन सा बिजनेस आपके लिए है बेस्ट

रीवा एवं शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने शासन के निर्देशों के परिपालन में दोनों संभागों के सभी जिला कलेक्टरों को ऐसे व्यक्तियों के आवागमन के लिए ई-पास की सुविधा जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वे लोग जो जिलों में लॉकडाउन के कारण रूके हुए हैं तथा अपने संसाधनों से वापस जाना चाहते हैं वे अपना आवेदन कोविड -19 पर कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश के बाहर फंसे लोगो के लिए SHIVRAJ सरकार ने जारी किये, HELPLINE NUMBER

इसी प्रकार प्रदेश के बाहर रूके लोग अपने संसाधन से यदि प्रदेश में आना चाहते हैं तो वे भी उक्त पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे तथा वे जिस जिले में आ रहे हैं उस जिले के अधिकारी द्वारा ई-पास जारी किया जा सकेगा। इन दोनों ई-पास जारी करने की प्रक्रिया पूर्ववत जारी पारिवारिक सदस्यों की मृत्यु परिवार में चिकित्सकीय आकस्मिकता के अतिरिक्त होगी। प्रदेश में आने वाले व्यक्तियों का रिकार्ड रखा जायेगा एवं आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जायेगा। उन्हें 14 दिवस का होम क्वारेंटाइन किया जायेगा।

Similar News