रीवा में गेहूं उपार्जन को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट, बनाए गए 62 केन्द्र, यह डाक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

Rewa MP News: किसानों को उनकी उपज को सुविधाजनक तरीके से खरीदी करने हेतु जिले में 62 गेंहू उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं।

Update: 2023-03-28 14:30 GMT

Rewa MP Uparjan Kendra List: रीवा के किसानो के लिए जरूरी सूचना सामने आई हैं। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प (Rewa Collector Manoj Pushp) ने किसानों को उनकी उपज को सुविधाजनक तरीके से खरीदी करने हेतु जिले में 62 गेंहू उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं।

यह डाक्यूमेंट्स हैं जरूरी 

जानकारी के अनुसार किसानो को गेंहू विक्रय के समय उपार्जन केन्द्र में ई-केवाईसी हेतु आधार कार्ड, नामिनी के प्रकरण में सहमति पत्र समग्र सदस्य आईडी की प्रति या पेन कार्ड वनाधिकार पट्टाधारी को पट्टे की प्रति सिकमी किसान सिकमी अनुबंध की प्रति, किसान पंजीयन पर्ची का हस्ताक्षरित प्रिंट आउट, खसरा, ऋण पुस्तिका, उपार्जन केन्द्र में जमा कराना होगा।

यहां पर बनाये गए केंद्र 

कलेक्टर ने बताया कि हुजूर तहसील में 9 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। गुढ़ में 6 उपार्जन केन्द्र, जवा में 4 उपार्जन केन्द्र, त्योंथर में 10 उपार्जन केन्द्र, नईगढ़ी में एक, मऊगंज में 8 उपार्जन केन्द्र, मनगवां में 5 उपार्जन केन्द्र, रायपुर कर्चुलियान में 2, सिरमौर में 3, सेमरिया में 3, हनुमना में 11 उपार्जन केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। इस तरह से कुल 62 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं।

Tags:    

Similar News