कहाँ घुसे हैं पुलिस के लम्बे हाँथ, रीवा में रोज हो रहीं लूट की घटनाएं, महिलाएं असुरक्षित!

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) शहर के बजरंग नगर में फिर हुई चैन स्नैचिंग की घटना।

Update: 2021-10-15 11:11 GMT

rewa news 

रीवा (Rewa) वो कहते हैं न पुलिस के हाथ लम्बे होते हैं, हाँ भाई होते होंगे.. लेकिन रीवा पुलिस के वो लंबे हाथ कहाँ है किसी को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। शहर में महिलाओ के साथ चैन स्नैचिंग जैसे घटनाएं आम हो गईं हैं। चैन स्नैचिंग की वारदाते इतनी सामान्य हो गई हैं की अब पुलिस विभाग ऐसे अपराधों को तवज्जो नहीं दे रहा है। रोज हो रहीं ऐसी वारदातों से यह तो स्पष्ट हो गया हैं की पुलिस के हाथ लम्बे हो या न हो चोर-बदमाशों के पाँव जरूर लम्बे हो गए हैं।

ऐसी ही एक घटना शहर के विश्वविद्यायल थाना अंतर्गत बंजरग नगर की है। पीड़ित महिला बजरंग नगर निवासी साधना मिश्रा ने थाना में पहुच कर चैन स्नैचिंग के घटना की रिर्पोट दर्ज करवाई है। पुलिस आवेदन के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

टहलने निकली थी महिला

घटना की पीड़िता साधना मिश्रा ने बताया कि वह अपने पति के साथ वॉक कर रही थी। जैसे ही वह बजंरग नगर सिचाई कार्यालय के पास पहुची तो बाइक में सवार बदमाश आए और झपट्टा मार कर उसके गले से सोने की चैन तोड लिए। पति-पत्नी कुछ समझ पाते की इसके पहले ही आरोपी मौके से भागने में सफल हो गये। महिला के साथ घटी घटना के बाद आसपास के लोग पहुच गए, लेकिन बाइकर्स दूर-दूर तक नजर नही आए।

CCTV में कैद हुई घटना

बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र के घर में CCTV कैमरा लगा हुआ है। जहां बाइक सवार के द्वारा की गई हरकत कैमरें में कैद हुई है। पुलिस CCTV से बदमाशों की पहचान करने में लगी हुई है। बहरहाल पुलिस चैन स्नैचिंग मामले में अभी किसी नतीजे पर नही पहुची है और उसके हाथ अभी खाली है।

ज्ञात हो कि नेहरू नगर, बजरंग नगर आदि क्षेत्र में चैन स्नैचेर सक्रिय है। समय-समय पर वे महिलाओं को अपना निशाना बना रहे है। इसके पूर्व भी कई महिलाओं की चैन बाईकस गैंग उड़ा चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ आज तक आरोपी नही लगें। तो वही एक बार फिर बजरंग नगर में महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना ने पुराने मामलों को ताजा कर दिया है। अब देखना है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों तक पहुच पाती है या फिर पूर्व की तरह मामला ठंडे बस्तें चला जाएगा।

Tags:    

Similar News