रीवा / घर में अकेले पाकर किया था रेप, दुष्कर्मी को 10 साल की जेल

रीवा। दुष्कर्म के आरोपी को दोषी पाते हुए त्योंथर न्यायालय ने 10 साल की सजा सुनाई है। 2 वर्ष पूर्व अभियोत्री की शिकायत पर सोहागी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रेप एवं मारपीट का मामला दर्ज किया था।

Update: 2021-02-24 10:55 GMT

रीवा। दुष्कर्म के आरोपी को दोषी पाते हुए त्योंथर न्यायालय ने 10 साल की सजा सुनाई है। 2 वर्ष पूर्व अभियोत्री की शिकायत पर सोहागी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रेप एवं मारपीट का मामला दर्ज किया था।

शासन की तरफ से मामले में पैरवी करने वाले अभियोजन राजाराम सिंह द्वारा बताया गया कि सोहागी थाना क्षेत्र के सहलोलवा गांव में 25 सितम्बर 2018 की रात्रि अभियोत्री को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। जिसकी शिकायत अभियोत्री ने दर्ज कराई थी।

सोहागी थाना में दर्ज हुआ था मामला

सोहागी पुलिस ने दुष्कर्म सहित मारपीट का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया और अंतिम प्रतिवेदन न्यायिक दंडाधिकारी चैतन्य अनुभव चौबे के न्यायालय त्योंथर में प्रस्तुत किया किया। यहां अभियोजन के तर्कों एवं साक्ष्यों से सहमत होते हुए त्योंथर न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाते हुए 10 साल का कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

Similar News