रीवा: फर्जी मस्टर रोल बना कर शासन को लगाया जा रहा चूना, अधिकारी बने मौन

रीवा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें फर्जी मस्टर रोल बना कर शासन को लाखों का चूना लगाने का कार्य किया जा रहा है।

Update: 2022-05-11 13:08 GMT

Rewa MP News: रीवा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें फर्जी मस्टर रोल बना कर शासन को लाखों का चूना लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिले के गंगेव जनपद पंचायत में ही एक दर्जन से अधिक ऐसे गांव है जहां अमृत सरोवर योजना के तहत कार्य तो कराया जा रहा है। लेकिन नियमों को धता बताते हुए कार्य किया जा रहा है। अमृत सरोवर योजना में चल रहे भ्रष्ट्राचार की शिकायत समाजसेवी शिवानंद द्विवेदी द्वारा अधिकारियों से भी की गई। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण भ्रष्ट्राचार का यह खेल अनवरत जारी है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करना उनकी कार्यप्रणाली को कटघरे में लाकर खड़ा कर रहा है।

क्या है नियम

समाजसेवी शिवानंद ने बताया कि जिले में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एक अमृत सरोवर के लिए 22 लाख रूपए स्वीकृत है। इस 22 लाख रूपयों में से 12 लाख मजदूरी और 10 लाख अन्य खर्चों के लिए है। लेकिन गंगेव जनपद अंतर्गत निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पर पाया गया कि मजदूर तो काम ही नहीं कर रहे। अधिकतर कार्य जेसीबी, टै्रक्टर सहित अन्य मशीनों से किया जा रहा है। लेकिन 12 लाख मजदूरी का पैसा लिया जा रहा है। शासन को चूना लगाने के लिए बकायदा फर्जी मस्टररोल भी तैयार किया गया है।

Tags:    

Similar News