रीवा के 28 हाई स्कूलों की जमीनों में दबंगों और भू-माफियाओं का अवैध कब्जा, प्राचार्यों ने दी जानकारी

रीवा। डाइट सभागार में गुरुवार को हाई स्कूल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अद्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा तो की गई साथ ही स्कूल परिसर में जमीनों के अतिक्रमण की भी जानकारी ली गई। समीक्षा में 28 स्कूल प्राचार्यों ने परिसर की जमीन पर दबंगों और भू-माफियाओं के अवैध कब्जे की बात कही है। एक स्कूल प्राचार्य ने जमीन आवंटन की भी बात रखी है।

Update: 2021-02-26 11:32 GMT

रीवा। डाइट सभागार में गुरुवार को हाई स्कूल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अद्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा तो की गई साथ ही स्कूल परिसर में जमीनों के अतिक्रमण की भी जानकारी ली गई। समीक्षा में 28 स्कूल प्राचार्यों ने परिसर की जमीन पर दबंगों और भू-माफियाओं के अवैध कब्जे की बात कही है। एक स्कूल प्राचार्य ने जमीन आवंटन की भी बात रखी है।

ज्ञात हो कि गुरुवार को डाइट रीवा में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ आरएन पटेल की अध्यक्षता में 10 वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के लिए हाई स्कूल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विद्यालयवार इस वर्ष के अद्र्धवार्षिक परीक्षा परिणाम एवं स्कोर कार्ड की समीक्षा की गई। इसमें परीक्षा परिणाम एवं विषयवार परीक्षा परिणाम की समीक्षा हुई।

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम की समीक्षा

समीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत अतिरित जिला परियोजना समन्वयक रमसा डॉ पीएल मिश्रा ने विमर्श पोर्टल में विद्यालय के लंबित विद्युत देयक, आपदा प्रबंधक, विमर्श एवं एजुकेशन पोर्टल के नामांकन अंतर सत्यापन, अद्र्धवार्षिक परीक्षा परिणाम आदि के संबंध में प्राचार्यों को तत्काल फीडिंग के निर्देश दिए। हाई स्कूल परीक्षा परिणाम की समीक्षा चर्चा भी की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं रमसा प्रभारी डॉ पीएल मिश्रा ने विद्यालयों में वर्तमान अतिक्रमण तथा विद्यालयों के लिए शासकीय भूमि आवंटन की जानकारी के लिए निर्देशित किया गया। हाई स्कूल परीक्षा परिणाम की समीक्षा भी की गयी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं रमसा प्रभारी डॉ पीएल मिश्रा ने विषयों में वर्तमान अतिक्रमण तथा विद्यालयों के लिए शासकीय भूमि आवंटन की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया।

इन स्कूलों में दबंगों का अवैध कब्जा 

प्राचार्यों के अनुसार विकासखंड रीवा में शासकीय स्कूल भुंडहा, कचूर, दादर, चोरहटा, कन्या घोघर, तमरा, माध्यमिक शाला शिकरमखाना, रायपुर में हाई स्कूल लौआ कोठार, कन्या गुढ़, बुढिय़ा, लोही, बरा, गंगेव में हाई स्कूल देवास, बुड़वा, टिकुरी 37, क्योंटी, कन्या गढ़, कठेरी, माध्यमिक शाला मढ़ी, मऊगंज में हाई स्कूल कन्या देवतालाब, नईगढ़ी में हाई स्कूल जुड़मनिया, रामपरु नरैनी, विकासखंड हायर सेकेण्डरी रायपुर सोनौरी बालक गौरी, हाई स्कूल कन्या गौरी, विकासखंड त्योंथर में हाई स्कूल कोनिया कला, हायर सेकेण्डरी रायपुर सोनौरी, अमिलिया पुरवा, बरेतीकला, चौखंडी में अतिक्रमण की बात कही गई। हाई स्कूल माड़ौ सिरमौर में भूमि आवंटन की मांग रखी गई।

संयुत संचालक कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक के पी तिवारी ने परीक्षा परिणाम बढ़ाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्राचार्यों को दिया। सहायक संचालक आरती सिंह ने वार्षिक परीक्षा परिणाम लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्राचार्यों को मार्गदर्शित किया । सहायक परियोजना समन्वयक रमसा अजय कुमार निगम ने हाई स्कूल प्राचार्यों से परीक्षा परिणाम पर चर्चा की।

जिला शिक्षा अधिकारी ने वार्षिक परीक्षा परिणाम लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरणात्मक उदाहरण देते हुए विस्तृत उद्बोधन दिया गया। इसमें उनके द्वारा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से तथा प्रत्येक रविवार को भी कक्षा संचालन, पियर ग्रुप निर्माण कर कमजोर बच्चों की रिमीडियल कराने, साथ ही समूहों को उत्साहित करने एवं उन्हें पुरस्कार आदि के द्वारा भी सम्मानित करने के निर्देश दिए गए।

Similar News