खुशखबरी: जल्द ही रीवा का मास्टर प्लान होगा ऑनलाइन, पढ़िए पूरी खबर : REWA NEWS IN HINDI

REWA NEWS IN HINDI : जल्द ही एक क्लिक में रीवा का नक्शा कंप्यूटर पर सामने होगा। रीवा का मास्टर प्लान गूगल पर आनलाइन किया जा रहा है। कुछ दिनों में ही यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। फिर एक क्लिक में मकान, दुकान और प्लाट का नक्शा मिल जाएगा। विभागों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

Update: 2021-03-08 09:18 GMT

REWA NEWS IN HINDI : जल्द ही एक क्लिक में रीवा का नक्शा कंप्यूटर पर सामने होगा। रीवा का मास्टर प्लान गूगल पर आनलाइन किया जा रहा है। कुछ दिनों में ही यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। फिर एक क्लिक में मकान, दुकान और प्लाट का नक्शा मिल जाएगा। विभागों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

ज्ञात हो कि रीवा की बसाहट को सही तरीके से बसाने के लिए मास्टर प्लान बनाने का काम टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का है। टीएनसीपी ही सड़क, नाली से लेकर हरियाली तक का खाका तैयार करता है। मास्टर प्लान 10 सालों के लिए बनाया जाता है। वर्तमान में मास्टर प्लान 2021 पर काम चल रहा है। जल्द ही मास्टर प्लान 2031 भी बन कर तैयार हो जाएगा।

इसमें रीवा के आने वाले 10 सालों के प्लान पर काम होगा। उसका खाका तैयार किया जाएगा। मास्टर प्लान के साथ ही शहर की बसाहट और इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तय होगा। फिलहाल नए मास्टर प्लान को तैयार करने के पहले जो चल रहा है, उसे आनलाइन करने का काम शुरू हो गया है। रीवा के मास्टर प्लान का नक्शा गूगल मैप में फीड किया जा रहा है। इसका काम भोपाल से किया जा रहा है। उम्मीद है कि नया सत्र शुरू होते ही यह काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोगों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से नक्शा स्वीकृति कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आनलाइन ही यह सारी सुविधाएं मिल जाएंगी।

अभी यह है व्यवस्था 

ज्ञात हो कि अभी रीवा के लोगों को घर या कोई भी निर्माण के पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से एनओसी लेनी पड़ती है। जमीन का नक्शा मास्टर प्लान के अनुसार टीएनसीपी से ही जारी होता है। यह नक्शा फिलहाल मैनुअल ही जारी किया जा रहा है। नई व्यवस्था होने के बाद नक्शा आनलाइन ही जारी हो जाएगा। इससे लोगों को टीएनसीसी की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Similar News