रीवा में फिर गोलीकांड, दो घायल, तीन फरार

जोगिनहाई टोला प्लाजा के पास हुए गोली कांड की तह पहुची रीवा पुलिस

Update: 2022-05-16 13:53 GMT

Rewa MP News: गर्लफ्रैंड को परेशान करता था, इस लिए दोस्तो के साथ मिलकर न सिर्फ एक युवक को गोली मार दी बल्कि उसके साथी पर कट्टे की बट से हमला करके हमलावरों ने घायल कर दिया। दरअसल रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के जोगिनहाई टोला प्लाजा के पास एक दिन पूर्व हुए गोली कांड के तह तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने इस गोली कांड के दो आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस घटना में शामिल रहे उनके तीन साथी अभी फरार बताए जा रहे है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने रायपुर कर्चुलियान गोली कांड में मनीष यादव निवासी जिउला एवं अभिषेक पटेल निवासी इंन्द्रा नगर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि राहुल सेन  उनके दोस्त प्रांशु को गर्लफ्रैंड को परेशान कर रहा था। जिसके चलते उसे रास्ते से हटाने के लिए उन्होने यह हमला किया और उस पर गोली चलाई थी।

यह थी वारदात

दरअसल शनिवार की रात रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के जोगिनहाई टोला प्लाजा के पास बाइक से जा रहे राहुल सेन, शुभम तिवारी एवं एक अन्य को कार सवार लोगो ने रोक लिया और राहुल सेन पर फायर कर दिया, वही मामले में हस्ताक्षेत्र कर रहे उसके साथी शुभम तिवारी पर कट्टे की बट से हमला किए थे। घायलों को ईलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद माना जा रहा था कि शराब को लेकर यह वारदात की गई है, लेकिन आरोपितों ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके तहत गर्लफ्रैंड के चक्कर में यह वारदात होना सामने आया है।

Tags:    

Similar News