रीवा के संजय गांधी अस्पताल के स्टोर रूम में भड़की आग, मची भगदड़

MP Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल के कबाड़ गोदाम में लगी आग से मची भगदड़।

Update: 2022-07-31 10:21 GMT

MP Rewa News: श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) के भू-तल में स्थित कबाड़ गोदाम में रविवार को अचानक धुंए का गुम्बार निकलने से अस्पताल में भगदड़ मच गई। आग लगने की जानकारी लगते ही सुरक्षा और सफाई कर्मियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा सम्हाला। तो वहीं फायर बिग्रेड को भी मौके पर बुलाया गया।

अस्पताल में फैला धुंआ 

अस्पताल भवन के भू-तल बने कबाड़ गोदाम से धुंआ पूरे अस्पताल एवं वार्डो में भर गया। तो वहीं आग लगने की जानकरी लगते ही लोगो में भगदड़ मच गई। मौके पर अस्पताल प्रशासन के अधिकारी पहुँच गए है।

गद्दे से भड़की आग

अस्पताल प्रशासन की माने तो अस्पताल के भू-तल में कबाड़ गोदाम स्थित है। जिसमें अस्पताल से निकलने वाले खराब गद्दे आदि रखे हुए थें। बताया जा रहा है कि गद्दे में आग लग गई थी और उस में से तेजी से धुंएँ का गुबांर निकलना शुरू हो गया। धुंआ पूरे अस्पताल परिसर एवं वार्डो तक पहुँच गया था। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनो में आग की घटना को लेकर हड़कम्प मच गया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने आग को बुझा लिया है।

वर्जन

अस्पताल के कबाड़ गोदाम में रखे हुए गद्दे में लगी आग से धुंआ निकल रहा था, उसे बुझा लिया गया है। अस्पताल में किसी भी तरह की कोई जन-धन हानि नहीं हुई है। स्थित सामान्य है।

डॉक्टर यत्नेश त्रिपाठी, सीएमओं एसजीएमएच रीवा।

Tags:    

Similar News