रीवा में दहेज हत्या के आरोप में पिता-पुत्र गए जेल, जानिए महिला ने किस प्रकार से दी अपनी जान

MP Rewa News: परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

Update: 2022-08-05 05:52 GMT

MP Rewa News: पति और ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। महिला की मौत पर हत्या का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायत की। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि सेमरिया थाना अंतर्गत जरमई निवासी पूनम सिंह ने गत दिवस जहर खा लिया था। परिजन महिला को लेकर सतना जिला चिकित्सालय लेकर गए। जहां चिकित्सकीय उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया था।

क्यों करते थे प्रताड़ित 

सेमरिया पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी पति विक्रम सिंह 26 वर्ष और ससुर शेर सिंह 55 वर्ष आए दिन महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे। आरोपी पिता-पुत्र महिला को दहेज की मांग के लिए परेशान किया करते थे। शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 304बी, 498 ए, 34, 3.4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया।

वर्जन

दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों ने महिला को इतना परेशान किया कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

-अभिषेक खरे, थाना प्रभारी सेमरिया

Tags:    

Similar News