रीवा: तैयार किया गया फर्जी मस्टर रोल, जेसीबी और ट्रेक्टर से कराया जा रहा कार्य

मध्य प्रदेश के रीवा के कई जगहों में फर्जी मस्टर रोल बना कर, जेसीबी और ट्रेक्टर से कार्य कराया जा रहा है।

Update: 2022-05-07 12:21 GMT

Rewa MP News: मध्य प्रदेश एवं भारत सरकार के द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जिले में 116 अमृत सरोवरों का कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य मशीन, जेसीबी और टै्रक्टर के माध्यम से कराया जा रहा है। इनमें तालाब की कुल लागत 22 लाख रूपए है। जिसमें 12 लाख मजदूरी और 10 लाख सामग्री के लिए तय की गई है। समस्त कार्य मशीनों के माध्यम से कराया जा रहा है। कहीं भी मजदूरों का सहयोग नहीं लिया जा रहा है। फर्जी मस्टर रोल तैयार कराए जा रहे हैं। फर्जी लेबरों के खातों में राशि अंतरित की जा रही है। इस बात की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी द्वारा अधिकारियो से भी की गई। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण अधिकारियों की कार्यप्रणाली पूरी तरह से संदेहास्पद बनी हुई है।

यहां हुआ कार्य


सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद ने बताया कि गंगेव जनपद की हिनौती के ग्राम गदही एवं ग्राम पंचायत पचोखर में जाकर देखा तो यहां पूरा कार्य मशीनों के माध्यम से कराया जा रहा है। मौके पर कोई मजदूर दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने जेसीबी और अन्य मशीनों से कराए जा रहे कार्य का वीडियो भी बनया था। जो कि सोसल मीडिया में काफी वायरल भी हुआ था। इसी प्रकार त्योंथर जनपद की गंगतीरा ग्राम पंचायत में भी मशीन और जेसीबी से तालाब खुदाई का कार्य किया गया। उक्त ग्राम पंचायतों के अलावा अन्य जगह चल रहे कार्य की भी यही स्थिति है। अधिकारियों की शह पर लाखों की राशि हड़पी जा रही है।

बोर्ड में गलत जानकारी

बताया गया है कि मनरेगा योजना अंतर्गत बनाए जा रहे जिले में 116 तालाबों की लागत 22 लाख 45 हजार रूपए है। जिसमें 12 लाख मजदूरी और 10 लाख सामग्री की कीमत है। लेकिन अधिकारियों की अधिकारियों की शह पर सरपंच, सचिव द्वारा नोटिस बोर्ड में गलत जानकारी छपवाई जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ग्रामीण इसका विरोध न कर पाए।

Tags:    

Similar News