सीएम शिवराज के आदेश का असर, अपने 100 जवानों के साथ सड़क पर उतरे रीवा पुलिस कप्तान

अपराधों की रोकथाम एवं त्यौहारों को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाने पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Update: 2022-10-09 02:40 GMT

Rewa MP News: अपराधो के रोकथाम एवं त्यौहारों को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाने पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है। पुलिस का यह भ्रमण महज शहर के मुख्य मार्गो तक नही रहा बल्कि गाली-कूचों में पुलिस अधिकारी पहुंचे। शांति-व्यवस्था कायम रखने तो वहीं अपराधो के रोकथाम और नशेड़ियों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस का यह प्रदर्शन माना जा रहा है।

सीएम के निर्देश का असर

ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कानून व्यवस्था को लेकर बैठक में काफी गंभीर रहे और उन्होने प्रदेश के साथ ही रीवा में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए है। माना जा रहा है कि सीएम के आदेश के बाद पुलिस अधिकारी स्वयं कमान सम्हाल लिए है।

शांति से मनाए त्यौहार

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन सहित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियो ने मीलाद उन-नबी त्यौहार को शांति व्यवस्था बनाये रखते हुये सौहार्द पूर्वक मनाने के लिए अपील की।

ऐसे निकली पुलिस

फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम रीवा से निकलकर शिल्पी प्लाजा होते हुये प्रकाश चौराहा, निपनिया, घोघर में निकाला गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक एसएन प्रसाद , डीएसपी यातायात मनोज शर्मा, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, शहर के समस्त थाना प्रभारी एवं लगभग 100 पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मलित हुये।

Tags:    

Similar News