रीवा: धान खरीदी न होने के चलते किसानो ने किया चक्का जाम

Rewa MP News: रीवा के करहिया मंडी में सड़क पर उतरे किसान

Update: 2022-12-05 12:18 GMT

Rewa MP News: रीवा के करहिया मंडी में सोमवार को नाराज किसान सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिए। किसानो का अरोप है कि मंडी में आनाज की खरीदी नहीं हो पा रही है और किसान आनाज लेकर इस ठंड में परेशान है। उनकी आनाज की खरीदी नहीं की जाएगी तो वे सड़क पर ही बैठे रहेगे।

मौके पर पहुंचा प्रशासन

किसानों के द्वारा रीवा सेमरिया मार्ग में जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही चोरहटा थाना प्रभारी अवनीश पांडे मौके पर पहुच कर किसानों का समझाइस दिए, वही हुजूर तहसीलदार यतीन्द्र शुक्ला किसानों के बीच पहुचें और उन्होने अश्वस्त किया कि किसानों के साथ न्याय होगा। उन्होने मंडी अधिकारियों को किसानों की मांग के अनुसार खरीदी करने के निर्देश दिए। जिसके बाद किसान शांत हुए।

यह थी किसानो की मांग

किसानों की मांग है कि जो धान मंडी के अंदर पहुच गई उसकी खरीदी की जाए, क्योंकि जिस अनुपात में किसान मंडी के अंदर धान की पलटी कर चुके है और वाहनों में धान भरी हुई उसे लेकर जाने में समस्या आएगी। किसान राजेन्द्र शुक्ला निवासी तिहरा का कहना था कि मंडी के अंदर जो धान है पहले उसे तौल किया जाए, उन्होने मंडी समिति पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाया है।

यह था मामला

मंडी के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी केन्द्र प्रशासन ने अन्य स्थानों पर भी बनाया है लेकिन किसान करहिया मंडी में ही धान की बिक्री करने के लिए लेकर पहुच रहे है। उन्होने बताया कि तहसीलदार के निर्देश अनुसार तौल करवाई जाएगी। ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है। तो वही मंडियों में आ रही समस्या के चलते किसान धान बिक्री को लेकर परेशान हो रहे है।

Tags:    

Similar News