रीवा में चित्रों के माध्यम से पीएम मोदी के संघर्ष और कार्य का वर्णन, भाजपा कार्यालय में लगाई जन्मदिन पर प्रदर्शनी

भाजपा पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन सेवा एवं समर्पण दिवस के रूप में मना रही है।

Update: 2021-09-17 10:03 GMT

रीवा में चित्रों के माध्यम से पीएम मोदी के संघर्ष और कार्य का वर्णन, भाजपा कार्यालय में लगाई जन्मदिन पर प्रदर्शनी

रीवा। ढेकहा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (Prime Minister Narendra Modi Birthday) पर नमो प्रदर्शनी लगाई गई। मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने फीता काट नमो प्रदर्शनी (Namo Exhibition) का विधिवत उद्घाटन किया।

चित्रों में प्रर्दर्शित है पीएम का संघर्ष

इस नमो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के संघर्ष एवं ऐतिहासिक पूर्वक किए गए कार्यों को दर्शाया गया है। भाजपाइयों ने इस दौरान कहा कि नमो प्रदर्शनी के माध्यम से भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित आम जनों को नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यो से अवगत कराना है।

इसमें बताया गया है कि किस तरह से उन्होने अपने जीवन में संघर्ष करते हुए देश के लिए तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए काम करते रहे और आज उनका त्याग एवं समर्पण है कि देश की बागडोर न सिर्फ सम्हाल रहे है बल्कि देश के एक अच्छे शासक के रूप में सामने आए है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि जीवन में उतार-चढ़ाव व संघर्ष तो आता है। इससे लड़ कर जीवन जीने वाला ही सफलता की सीढ़ी को चढ़ पाता है।

7 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा और समर्पण अभियान नाम दिया है। यह अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के साथ पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष प्रदीप पटेल, मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह, पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

Tags:    

Similar News