रीवा: हार्ट पीड़िता साक्षी तिवारी की मदद के लिए आगे आया ब्राम्हाण संघ, इलाज के लिए दिए 50 हजार रूपए

सर्व कल्याणकारी ब्राम्हण संघ हर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आता रहा है। यह समाज हर वर्ग के पीड़ितों, शोषित की मदद करता आया है।

Update: 2021-02-16 06:33 GMT

हार्ट पीड़िता साक्षी तिवारी की मदद के लिए आगे आया ब्राम्हाण संघ, इलाज के लिए दिए 50 हजार रूपए

रीवा। सर्व कल्याणकारी ब्राम्हण संघ हर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आता रहा है। यह समाज हर वर्ग के पीड़ितों, शोषित की मदद करता आया है। फिर चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो या फिर किसी की आर्थिक रूप से मदद की बात हो। यह संगठन हर संभव मदद करने का प्रयास करता है। हाल ही में ब्राम्हण सभा को जब यह जानकारी हुई कि समाज की एक बच्ची हार्ट से पीड़ित है। लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति इतनी ठीक नहीं है कि वह इसका इलाज करा सके। जिसके चलते संगठन के लोग उस पीड़िता की मदद के लिए आगे आए, और मदद स्वरूप 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी।

सर्व कल्याणकारी ब्राम्हण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों उन्हें पता चला कि साक्षी तिवारी नामक लड़की हार्ट की बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। जिससे वह इस बीमारी का नहीं करा सकते।  डाॅक्टरों द्वारा उसका तुरंत आॅपरेशन करने की बात कही गई थी। जिस पर मैंने संगठन के लोगों से बात की और उस बच्ची की मदद के लिए समाज की ओर से 50 हजार रूपए आॅपरेशन के लिए दिया गया। श्री शुक्ल बताते है कि साक्षी तिवारी न ही संगठन की कोई सदस्य है और न ही इसे हम जानते हैं। बावजूद हमारे संगठन के लोग आगे आए और इनकी मदद की। वह कहते है कि हमारा समाज हर किसी की मदद के लिए हर संभव प्रयास करता है।

नागपुर में हुआ इलाज

हार्ट पीड़िता साक्षी तिवारी उर्फ पलक महज 9 साल की है। उनके हार्ट का इलाज नागपुर के श्रीकृष्ण हार्ट अस्तपाल धनतोली में किया गया है। श्री शुक्ल ने बताया कि सर्व कल्याणकारी ब्राम्हण संघ एवं चिकित्सकों की मदद से उनका आॅपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। अभी फिलहाल वह अस्पताल में ही हैं। जहां उनके स्वास्थ्य की बराबर जानकारी ली जा रही है। पीड़िता के परिजनों की रहने खाने आदि की भी व्यवस्था संगठन की ओर से की गई है।

इन्होंने की मदद

साक्षी तिवारी के आॅपरेशन में जिन लोगों ने मदद की है उसमें प्रमुख रूप से बेनी माधव शर्माजी ,ज्ञान वती अवस्थी जी, रवींद्र मोहन जी , सुरेन्द्र चतुर्वेदी जी, एल एम मिश्रा जी , आरती तिवारी जी, संजय शुक्ला जी , यू के त्रिपाठी जी , पुष्पा शर्मा जी , डॉक्टर के के शुक्ला जी , विनय त्रिपाठी , आनन्द मिश्रा , गोलू गौतम , नीरज दुबे , पाडिनि पाठक , विनोद तिवारी , तारेश पाण्डेय , धर्मेंद्र दत्त तिवारी , संजीव पाण्डेय , राघवेंद्र चौबे जी डॉक्टर संतोष पाण्डेय , कुलदीप मिश्रा , संजय तिवारी , डॉक्टर अभिषेक मिश्रा , आलोक शुक्ला जी , शुभम दिवेदी, हेमन्त तिवारी , हेमन्त चतुर्वेदी , प्रदीप दिवेदी , अनुज पाण्डेय , अमित पाठक , अंकित अवस्थी , आनन्द दिवेदी आदि लोग शामिल है।

Similar News