आशा सिंह का महापौर के रूप में REWA के विकास में महत्वपूर्ण योगदान-RAJENDRA SHUKLA
REWA। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, नगर की पूर्व महापौर श्रीमती आशा सिंह का लम्बी बीमारी के पश्चात निधन हो गया। श्रीमती आशा सिंह मण्डल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहीं। उनके निधन पर भाजपा कार्यालय में शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पार्टी के पूर्व मंत्री रीवा विधायक RAJENDR SHUKLA ने आशा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर दूरभाष से शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और कहा कि श्रीमती आशा सिंह ने रीवा जिले में पार्टी को घर घर पहुंचाने का काम किया। उनका व्यक्तित्व सहज सरल और चुम्बकीय था महिलाओं के बीच पार्टी का काम खड़ा कर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं को तैयार किया। संगठन में छोटी इकाई से राष्ट्रीय स्तर तक काम किया। महापौर के रूप में उन्होने रीवा नगर के विकास की शुरुआत की। ईश्वर उन्हे मोच्छ प्रदान करे और पूरे परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।
रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा ने श्रीमती आशा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होने संघर्ष के बल पर अपना स्थान बनाया था उन्होने नगर के विकास के लिए महापौर के रूप में काम किया है वह हमेशा हम सबको याद रहेगा। दबाव के आगे न झुककर उन्होने तत्कालीन सरकार के खिलाफ महापौर रहते हुए संघर्ष किया जो यादगार रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अजय सिंह ने श्रीमती आशा सिंह के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा उनका व्यक्तित्व अत्यन्त ही सहज था उन्होने पार्टी के विस्तार में महती भूमिका का निर्वहन किया है उनके निधन से भाजपा परिवार को क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने श्रीमती आशा सिंह के निधन को व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि वो हमें पुत्रवत स्नेह करती थी और भाजपा में सैद्धांतिक पक्ष से हमें अवगत कराया था।
पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सिंह ने आशा सिंह के निधन को पारिवारिक क्षति बताते हुए कहा कि उनके मायके और ससुराल पक्ष से हमारे पारिवारिक रिस्ते थे हमेशा वो पारिवारिक स्नेह देती थी। अपने संघर्ष और कर्मठता की बजह से उन्होने रीवा जिले में पार्टी को मजबूत किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता केशव पाण्डेय, कमलेश्वर सिंह, विधायक नागेन्द्र सिंह, गिरीश गौतम, पंचूलाल प्रजापति, केपी त्रिपाठी, प्रदीप पटेल, श्यामलाल द्विवेदी ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं भाजपा कार्यालय में शोक श्रद्धांजलि के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, अंजू मिश्रा, बीरेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, श्रीमती विमलेश मिश्रा, ने अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।