REWA में कल मिला एक और CORONA पॉजिटिव मरीज, संख्या हुई 34

REWA में कल मिला एक और CORONA पॉजिटिव मरीज, संख्या हुई 34 REWA। जिले में CORONA पॉजटिव केस निरंतर बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी एक पॉजटिव केस

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

REWA में कल मिला एक और CORONA पॉजिटिव मरीज, संख्या हुई 34

REWA। जिले में CORONA पॉजटिव केस निरंतर बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी एक पॉजटिव केस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही रीवा कोरोना पाजिटिव केसों की संया 34 हो गई है जिसमें 11 स्वस्थ होकर घर वापस हो गए। बुधवार रात मिला कोरोना संक्रमित मरीज जवा क्षेत्र के इंटौरी गांव का बताया गया है।

REWA: कोरोना मरीजों के लिए आ गया नया नियम, ऐसे किया जायेगा डिस्चार्ज

सूत्रों के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति अपने बहनोई के साथ मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। उसका बहनोई सतना का रहने वाला है। दोनो का परिवार कुछ ही दिनों पहले कार वाहन द्वारा मुंबई से सतना पहुचा था। सतना जिला अस्पताल में दोनो की सेंपलिंग कराई गई और उन दोनो को कोरेंटाइन में रखा गया। दोनों की सेंपल जांच कराई गई जिसमें बुधवार को साले-बहनोई दोनों कोरोना संक्रमित पाये गए। दोनों को सतना जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया गया जहां डॉटरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

REWA: कोरोना से मुक्त हुए 9 रोगियों का पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत

इस तरह से जिले भर में संक्रमित मरीजों की संया 34 तथा संभाग भर में कुल 79 मरीज मिले। जिसमें अब तक कुल 21 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। बुधवार को संजय गांधी अस्पताल से 4 और आयुर्वेद अस्पताल से 5 कुल 9 मरीजों की स्वस्थ होने के बाद घर वापसी कराई गई है। इसके पूर्व डॉ सिंहल की बहन और बेटी कोरोना से जंग जीत चुकी हैं।

रीवा: बीच शहर पेट्रोल टंकी के पास भड़की आग, दो कारें जलकर ख़ाक

[signoff]

Similar News