REWA में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 494 संदिग्ध, पढ़िए
REWA में कोरोना संदिग्धों की संख्या बढ़ती जा रही है मिली जानकारी के अनुसार बाहर से आये प्रवासियों की धीमी गति से जांच हो रही है. जिले में अब तक 39 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है जिनमे से सिर्फ 3 एक्टिव केस है बाकी सभी ठीक हो चुके है.
जिले में अब तक पॉजिटिव के कान्टेक्ट में 494 को चिह्ंित किया गया। जिसमें 303 हाईरिस्क में रहे। जबकि 194 लो रिस्क में चिह्ंित किए गए थे। कोरोना टीम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में पॉजिटिव के कान्टैक्ट आए 493 संदिग्धों में से 303 हाईरिस्क में संदिग्धों को चिह्ंित किया गया। लो रिस्क के 194 का सैंपल नहीं लिया गया है।