रीवा के युवक सहित 4 लड़के मसाज पार्लर में 4 लड़कियों के साथ कर रहे थे गलत काम फिर...

रीवा के युवक सहित 4 लड़के मसाज पार्लर में 4 लड़कियों के साथ कर रहे थे गलत काम फिर...शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पुष्पराज कॉलोनी के

Update: 2021-02-16 06:22 GMT

रीवा के युवक सहित 4 लड़के मसाज पार्लर में 4 लड़कियों के साथ कर रहे थे गलत काम फिर...

शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पुष्पराज कॉलोनी के पास संचालित एक मसाज पार्लर में मंगलवार दोपहर तकरीबन 3 बजे पुलिस टीम ने दबिश देकर 4 युवक और 4 युवतियों को हिरासत में लिया है। बताया गया कि मसाज पार्लर की आड़ में यहां पर गलत काम होता था। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात डीएसपी प्रभा किरण किरो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है।

MP BOARD EXAM: 10वी बोर्ड में पहली बार होगा ऐसा जो कभी नहीं हुआ…

हिरासत में लिए गए युवकों में संतोष गुप्ता पिता रामसेवक गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी खरगापुर थाना खरगापुर जिला टीकमगढ़ हाल निवास गुप्ता कंट्रक्शन अस्पताल के पास मैहर, अनिल त्रिपाठी पिता लवकुश त्रिपाठी उम्र 33 वर्ष निवासी पन्नानाका उमरी थाना सिविल लाइन हाल निवास डब्ल्यूसीआर जबलपुर इंजीनियर डिपार्टमेंट कर्मचारी, अरूण त्रिपाठी पिता अशोक त्रिपाठी उम्र 34 वर्ष निवासी ब्लॉक कॉलोनी सतना रोड अमरपाटन व रामराज सिंह पटेल पिता अभय राज सिंह पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी करहैया थाना चोरहटा जिला रीवा हाल निवास जवाहर नगर सतना शामिल है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। वहीं पुलिस मसाज पार्लर के संचालक के बारे में पता लगा रही है।

MP: कांग्रेस के पूर्व मंत्री नहीं खाली कर रहे बंगले, SHIVRAJ सरकार लेगी बड़ा एक्शन

[signoff]

Similar News