रीवा जिले के 11,497 किसानों के खाते में आएगी 18.88 करोड़ राशि

रीवा जिले के 11,497 किसानों के खाते में आएगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 18.88 करोड़ बीमा राशि आएगी रीवा। प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य क

Update: 2021-02-16 06:20 GMT

रीवा जिले के 11,497 किसानों के खाते में आएगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 18.88 करोड़ बीमा राशि आएगी

रीवा। प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य कारणों से फसलों को हानि होने पर फसल बीमा कराने वाले किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सहायता राशि दी जाती है। इस योजना से रीवा जिले के 11 हजार 497 किसानों को 18 करोंड़ 88 लाख 92 हजार 600 रूपये का बीमा लाभ मंजूर किया गया है।

पढ़ें: REWA में 42 CORONA संदिग्धों में 40 की रिपोर्ट आई

इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि यह राशि खरीफ फसल 2018 में कराये गये बीमा के लिये मंजूर की गई है। स्वीकृत राशि का वितरण संबंधित किसानों के बैंक खाते के माध्यम से किया जा रहा है। जिले के विभिन्न बैंकों की 142 शाखाओं को स्वीकृत राशि जारी कर दी गई है। इसे किसानों के बैंक खाते में अंतरित किया जा रहा है।

इस संबंध में किसी तरह की कठिनाई होने पर किसान भाई बीमा कंपनी के प्रतिनिधि अनुराग अग्निहोत्री मोबाइल नम्बर 9713448383 पर संपर्क कर सकते हैं।

उपार्जन हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल से जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों के माध्यम से प्रारंभ हो चुका है। उपार्जन में आने वाली समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से नियंत्रण कक्ष स्थापना की गई है।

संभाग स्तरीय नियंत्रण कक्ष का श्रीमती नेहा पीयूष तिवारी मण्डल प्रबंधक मार्फेड एवं जिला विपणन अधिकारी रीवा को प्रभारी बनाया गया है जिनका मोबाइल नम्बर 9340115749 तथा 8109790976 है।

जबकि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का प्रभारी देवदत्त पाण्डेय विपणन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रीवा होंगे जिनका मोबाइल नम्बर 9993339903 तथा 9479773032 है। कंट्रोल रूम में किसान अपनी समस्याएं व शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

Similar News