एमपी मदरसा बोर्ड को लेकर अपडेट, सरकार ने लिया फैसला

मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड से संबंधित 4 सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित किया गया है।

Update: 2023-08-17 00:46 GMT

मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड (MP Madarsa Board) से संबंधित 4 सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित किया गया है।

जानकारी के अनुसार इन सेवाओं में मदरसा पंजीयन एवं मदरसा के लिये बोर्ड से मान्यता, मदरसा मान्यता का नवीनीकरण, मदरसा संचालन समिति का पंजीयन और मदरसा संचालन समिति का नवीनीकरण सेवा शामिल है।

बता दें की मध्य प्रदेश में बोर्ड से मान्यता प्राप्त 1755 मदरसे संचालित हो रहे है। इनमें 6 हजार 155 शिक्षक कार्यरत है।

इन मदरसों में 1 लाख 1 हजार 454 बच्चे अध्यनरत है। इनमें 52 हजार 12 बालक और 49 हजार 442 बालिकाएँ है। मदरसों में अध्यनरत बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तके और मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Tags:    

Similar News