भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने वाला निकला ठग, अब जाएगा जेल- Rewa News

Rewa News /रीवा. सूचना का अधिकार अधिनियम कुछ लोगों के लिये कमाई का जरिया बन गया है। सामाजिक कार्यकर्ता का मुखौटा लगाकर भ्रष्टाचार उन्मूलन

Update: 2021-02-16 06:48 GMT

भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने वाला निकला ठग, अब जाएगा जेल- Rewa News

Rewa News /रीवा. सूचना का अधिकार अधिनियम कुछ लोगों के लिये कमाई का जरिया बन गया है। सामाजिक कार्यकर्ता का मुखौटा लगाकर भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन का अध्यक्ष ठग निकला। जिसके विरुद्ध पुलिस थाना समान में शिकायत दर्ज कराई गई है। समान थाना प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरबी सिंह पटेल एवं उनके पुत्र बृजेंद्र पटेल निवासी कनकपुरा थाना जवा, हाल मुकाम अजगरहा थाना विश्वविद्यालय के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने बताया कि नगर निगम अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अपनी पैठ होने का झांसा देकर लगभग 140 जरूरतमंदों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। बताया गया है कि वर्ष 2017-18 के बीच आरबी पटेल ने हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 50-50 रुपये ठग लिये।

प्रदेश में लव जिहाद के 23 मामले दर्ज, रीवा में 4, तो भोपाल में 7 अन्य में… MP News

लेकिन काफी समय गुजरने के बाद भी हितग्राहियों का पीएम आवास का लाभ नहीं मिला तो हितग्राही आरबी सिंह का चक्कर लगाने लगे। लेकिन उन्हें झांसा दिया जाता रहा। जब हितग्राहियों को धोखाधड़ी का शिकार होने का एहसास हुआ तो समान थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

कई वर्षो से चल रहा लूट खसोट का गोरखधंधा

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार आरबी सिंह पटेल ठगी और ब्लैकमेल करने के लिये राष्टीय उपभोक्ता संरक्षण एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन नाम के संगठन का रजिस्टेशन कराया है। जिसके जरिए खुद भ्रष्टाचार करता है। आरबी सिंह द्वारा लगातार कई वर्षो जिले भर में ठगी और ब्लैकमेल का गोरखधंधा चलाया जा रहा है, जहां जिले भर में ठगी का शिकार हुए हैं। जो पुलिस की जांच में सामने आ सकते हैं।

आरोपी व्यक्ति संगठन का स्वयंभू अध्यक्ष बना हुआ है और काफी समय से संगठन के जरिए लूट खसोट कर रहा था। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति शासकीय कार्यालयों तथा प्राइवेट फर्मो में आरटीआई के तहत आवेदन कर जानकारी लेने का गोरखधंधा चलाता रखा था और ब्लैकमेल करता था। जिसकी कई बार शिकायतें थाने में दर्ज कराई जा चुकी हैं।

ठगी कर बनाई सम्पत्ति

पुलिस ने बताया है कि आरबी सिंह पटेल द्वारा आरटीआई के तहत ब्लैकमेल कर शहर में अकूत सम्पत्ति बना ली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आ सकता है। आरटीआई के तहत ब्लैकमेल कर खूब कमाई की गई है। बताया जाता है कि आरोपी द्वारा कई आवासीय प्लाट खरीदे गये हैं। वहीं चार पहिया गाड़ी सहित सानो शौकत के करोड़ो रुपये की सम्पत्ति अर्जित कर रखी है। यदि पुलिस गहनता से जांच की तो और नाम सामने आ सकते हैं। वहीं ठगी का जिले भर में कितने लोगों को शिकार बनाया गया, इसकी जानकारी सामने आ सकती है।

रीवा लोकायुक्त टीम की कार्रवाई / 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप हुआ अनूपपुर यातायात सूबेदार

रीवा में Super Speciality Hospital खुलने से मरीजों को मिल रही राहत, चार माह में 21988 लोगों को मिला उपचार

खेत की रखवाली कर रही महिला पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत

Similar News