मध्यप्रदेश

खेत की रखवाली कर रही महिला पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:48 AM GMT
खेत की रखवाली कर रही महिला पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत
x
खेत की रखवाली करने गई महिला पर बाघ ने बुरी तरह से हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई हैं। खबरों की माने तो महिला पर

हमले के बाद भी नहीं भागा बाघ, वन विभाग की टीम पहुंची मौके, पीएम के लिए भेजा महिला का शव

बुदनी। खेत की रखवाली करने गई महिला पर बाघ ने बुरी तरह से हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई हैं। खबरों की माने तो महिला पर बाघ ने उस समय हमला किया है जब वह खेत में बनी झोपड़ी में सो रही थी। बाघ ने महिला पर हमला करते हुए न सिर्फ उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया बल्कि उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।

हमले के बाद भी नहीं भागा बाघ, वन विभाग की टीम पहुंची मौके, पीएम के लिए भेजा महिला का शव

जहां वह उसे अपना शिकार बनाया। हैरानी की बात यह है कि जब सुबह सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो बाघ वहां से भागा नहीं बल्कि वह महिला को अपना शिकार बनाने के बाद वहीं आराम फरमा रहा था। वन विभाग की मशक्कत के बाद बाघ को मौके से भगाया गया। इसके बाद महिला के क्षत-विक्षत शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार जंगल से लगे खेतों में जहां सुअर, नीलगाय तथा अन्य जानवरों के द्वारा फसल केा नुक्सान पहुंचा दिया जाता है। वहीं नरभक्षी जानवर बाघ से किसनांे के जीवन पर संकट के बादल छाये रहते हैं। महिला का पति भी दूसरे खेत पर सो रहा था। दोनों खेत की रखवाली का काम करते हैं।

MP : पत्थर का जबाब होगा पत्थर, प्रदेश सरकार जल्द बनाने जा रही है पत्थरबाजों पर कानून…

उक्त घटना शाहगंज के डुंगरिया गांव की बताई जा रही है। गुरवार की सुबह महिला अपने बच्चों के साथ खेत पर बने झोपडे नुमा घोपे सो रही थी। वही दूसरे खेत मंे महिला का पति भी रखवाली करने के लिए सो रहा था। रात के समय बाघ आय और उसने महिला पर हमलाकर उसे घसीटते हुए 250 मीटर दूर लेगया और उसका पेट तथा जांघ खा गया।

लोकायुक्त ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेते यातायात आरक्षक को रंगे हाथ पकड़ा : Anuppur

बताया जाता है कि सूचना मिलते ही जंगल विभाग की टीम पिंजरे के साथ पहुंची। और कार्रवाही शुरू की लेकिन देखा गया कि बाघ टीम को देखकर भी वहां से नहीं भागा। ऐसे में जंगल विभाग की टीम को काफी मसक्कत करनी पडी। कफी प्रयास के बाद जब बाघ नही भागा तो जंगल विभाग की टीम ने पहले तो पटाखे फोडे लेकिन बाघ वहीं डटा रहा है । ऐसे मंें आसू गैसे के गोले छोडने पडे। तब जाकर बाघ भागा और महिला के सव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।

Rewa : शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित

इस संबंध में रेंजर शिवपाल पिपरदे ने बताया कि बाघ के हमले की जानकारी होने पर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। लेकिन दो आंसू गैस के गोल छोड़े गए जिसके बाद बाघ भाग गया। उसकी तलास करने के लिए 15 कर्मचारियों की एक टीम बनाई गई है वह लगातार मानीटरिंग कर बाघ की तलाश मेे जुटी हुई है।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे बाघ और किसी पर हमला कर नुक्सान न पहुंचाऐं। बताया गया हेै कि बाघ के हमले से घायल महिला के शव को अस्पताल भेज दिया गया है। कई बार बाघ जंगल छोडकर इस तरह बाहर भटकते हुए आ जाते है। ऐसे मेे उन्हे पिंजरे मेे पकडकर वापस जंगल में सुरक्षित जगहों में छोड दिया जाता है।

प्रदेश में लव जिहाद के 23 मामले दर्ज, रीवा में 4, तो भोपाल में 7 अन्य में… MP News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story