मध्यप्रदेश

MP : पत्थर का जबाब होगा पत्थर, प्रदेश सरकार जल्द बनाने जा रही है पत्थरबाजों पर कानून...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:48 AM GMT
MP : पत्थर का जबाब होगा पत्थर, प्रदेश सरकार जल्द बनाने जा रही है पत्थरबाजों पर कानून...
x
MP : पत्थर का जबाब होगा पत्थर, प्रदेश सरकार जल्द बनाने जा रही है पत्थरबाजों पर कानून…भोपाल / MP NEWS : पत्थरबाजी करना और सार्वजनिक सम्पत्त

MP : पत्थर का जबाब होगा पत्थर, प्रदेश सरकार जल्द बनाने जा रही है पत्थरबाजों पर कानून…

भोपाल / MP NEWS : पत्थरबाजी करना और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुचाना अब पत्थरबाजों को मंहगा पड़ेगा। इसके लिये सरकार जल्द ही प्रदेश में कानून बनाने जा रही है। यह जानकारी प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को दी है।

पत्थर का जबाब होगा पत्थर

MP : पत्थर का जबाब होगा पत्थर, प्रदेश सरकार जल्द बनाने जा रही है पत्थरबाजों पर कानून...

MP : जमीन-जायदाद हड़पने देवर ने विधवा भाभी को मारी गोली, हो गई…

ग्रह मंत्री ने श्री मिश्र ने बताया कि प्रदेश सरकार जल्द ही एक कानून बनाने जा रही है जिसके तहत अगर कोई भी व्यक्ति पत्थर मारकर सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुचाता है तो उसके घर के पत्थर निकलवाये जायेगे। सम्पत्ति के नुकसान की भरपाई पत्थरबाज के सम्पत्ति से ही की जायेगी। उन्होने कहां कि सार्वजनिक सम्पत्ति का नुकसान करना किसी को अधिकार नही है। सरकार ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटेगी।उन्होने कहां कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इस तरह की घटनाओं को लेकर सख्त है और कानून बनाने के लिये विचार कर रहे है। कानून का स्वरूप कैसा होगा यह अभी तय नही हो पाया है और जल्द ही सरकार इस पर चर्चा करके कानून तैयार कर लेगी।

लव जिहाद पर बनाया गया है कानून

ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार इसके पूर्व लव जिहाद के खिलाफ कानून बना कर इस कानून को ठोस स्वरूप दी है। जिसमें अपनी जाति छिपा कर किसी भी जाति धर्म की लड़की को गुमराह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वही अब सरकार पत्थरबाजों पर सख्त होने की तैयारी शुरू कर दी है।

‘MP में Love Jihad’ / भोपाल में 7, इंदौर में 5, जबलपुर एवं रीवा में 4-4 और ग्वालियर संभाग में 3 मामलों में FIR दर्ज हुई, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story